मुजफ्फरपुर। थाना क्षेत्र की बसंतपुर उत्तरी पंचायत के दामोदर छपरा गांव में मंगलवार को आभूषण साफ करने में ठग गिरोह ने दो लाख रुपये के आभूषण उड़ा लिए। बताया जाता है कि झगरू महतो के घर में बाइक सवार दो युवक पहुंचे। परिवार की महिलाओं को आभूषण साफ कराने का झांसा दिया। उनकी पतोहू उसके झांसे में आ गई और अपने जेवर साफ करने के लिए उसे दे दिया। उसके पतोहू से गहना लेकर केमिकल में डाल दिया। फिर पानी गर्म करने के लिए घर में भेजा। घर में जाने के बाद केमिकल से गहने निकालकर ठग फरार हो गए। गांव के दो अन्य लोग लूटने से बच गए। ठग की चालाकी दो महिलाएं समझ गईं जिससे उनके गहने बच गए। पीडि़ता ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है।
केंद्रीय कारा में तैयार लाखों का मसाला व कपड़े दूसरे जेलों में भेजा गया
स्थानीय केंद्रीय कारा में तैयार लाखों काकपड़ा व मसाला को दूसरे जेलों में भेजा गया है। बताया गया कि सजायाफ्ता बंदियों द्वारा इसे तैयार किया गया है। जिसे मोतिहारी, बगहा व बेतिया जेलों में भेजा गया। बता दें कि कोरोना के कारण जेल के लघु उद्योग बंद पड़े थे। मगर जुलाई में अनलाक होने के बाद फिर से उत्पादन का काम शुरू कर दिया गया। नतीजा रहा की दो माह में ही बंदियों ने 31 लाख का सामान तैयार किया गया। बताते चले कि वर्तमान में 200 सजायाफ्ता बंदी प्रतिदिन कपड़ा और मसाला तैयार कर रहे हैं। जेल उपाधीक्षक सुनील कुमार मौर्य ने बताया की बंदियों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। दो शिफ्ट में इनसे काम लिया जा जाता है। इसके बदले सरकार द्वारा निर्धारित दर पर भुगतान किया जाता है।







Leave a Reply