दिव्यांग अधिकारों के लिए हम दिव्यांगजनों को एकजुट होना होगा – ह्रदय यादव
—————————————————– मुजफ्फरपुर – रानी लक्ष्मीबाई विकास समिति सह सफल विशेष स्कूल में जिले के दिव्यांगो ने प्रदेश कार्यकारी के साथ बैठक कर पटना के गांधी मैदान में दिव्यांग अधिकार के लिए पटना के गांधी मैदान जाने का लिया निर्णय। इस मौके पर बिहार एसोसिएशन ऑफ पर्सन विथ डिसएबिलिटी के उपाध्यक्ष श्री ह्रदय यादव ने कहा की दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 में दिव्यांगो के लिए अनगिनत योजनाएं प्रदत है परंतु धरातल पर अभी भी दिव्यांजन अपनी योजनाओं से वंचित है ,दिव्यांगो के हक के लिए हम दिव्यांगजनों को एक साथ आना होगा


।इसीलिए आगामी 3 दिसंबर 2021 को “अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस” पर हम सभी बिहार के दिव्यांगजन पटना के गांधी मैदान में अपने अधिकार के लिए “दिव्यांग अधिकार दिवस” के रूप में एक भव्य सम्मेलन का आयोजन करेंगे । यदि सरकार द्वारा गांधी मैदान नहीं मुहैया कराया गया तो हम सभी अपने जिले में ही अनुमंडल,प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर “दिव्यांग अधिकार दिवस” का आयोजन करेंगे। जिसमें आप सभी दिव्यांगजन की उपस्थिति अनिवार्य है,साथ ही बिहार के हर दिव्यांग के घर से एक ग्लास चावल एवं आधा ग्लास दाल की मांग की जिससे सम्मेलन में हर दिव्यांग समरस भोजन कर सके । संगठन एवम आयोजन समिति के प्रदेश मीडिया प्रभारी धीरज कुमार धनराज ने कहा की दिव्यांगो को आरपीडब्ल्यूड एक्ट 2016 के अंतर्गत हर योजनाओं का लाभ नहीं दिया जा रहा है, इसके लिए दिव्यांगजनों ने “महाहस्ताक्षर अभियान” का भी मुहिम चलाया जा रहा है जो आगामी 3 दिसंबर 2021 तक चलेगा। जिसका मुख्य उद्देश्य दिव्यांगो को हक दिलाना है। कार्यक्रम की व्यवस्थापक सफल विशेष विधालय की संचालिका उषा मनाकी जी ने कहा की बिहार के 51 लाख दिव्यांगजनो को एक साथ एक मंच पर आकर एक आवाज में जब तक सरकार से गुहार नहीं लगाएंगे तक सरकार दिव्यांगों के प्रति अपनी रवैया को नहीं बदलेगी।

दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 के लागू होने के बाद पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर पर दिव्यांगजन समूह का गठन धारा 72 के अंतर्गत किया जा रहा है। जिसके माध्यम से पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर तक के दिव्यांग जनों को हर सरकारी योजनाओं का लाभ और उनकी जानकारी मिलनी शुरू हो गई है, समूह के निर्माण होने से दिव्यांगजन भी एक दूसरे की समस्या के समाधान में अपनी मदद करते हैं जो बहुत ही सराहनीय है। जिला उपाध्यक्ष कुमार आदित्य ने दिव्यांग जनों से एक जुट रहने की अपील की और कहा कि अपना अधिकार चाहिए तो साथ रहें, क्योंकि एकता में बल है यह हमें बचपन से सिखाया जाता रहा है पर एक रहता कोई नहीं है, सब अपना-अपना करते है जिससे नुकसान हमें ही उठाना पड़ता है I आयोजन समिति के प्रोग्राम मैनेजर सह कार्यक्रम के संचालक लालू तुरहा ने संबोधित करते हुए कहा की हम सभी दिव्यांगजन किसी से कम नहीं है, दिव्यांगजनों को सहानुभूति की नही बल्कि हमें आपके के सहयोग की जरूरत है । सम्मेलन को सफल बनाने हेतु मुजफरपुर पूर्वी अनुमंडल एवं पश्चिमी अनुमंडल में आयोजन समिति का गठन हुआ ।


जिसमें पूर्वी में पंकज कुमार ठाकुर को आयोजन समिति का अध्यक्ष, शंभू सहनी को उपाध्यक्ष, रामकलेश राय को सचिव, लक्ष्मण गिरी को संयुक्त सचिव, श्याम मोहन को पीआरओ, राजा बाबू को मीडिया प्रभारी,गौरी दास को ट्रांसपोर्ट इंचार्ज, सुभा कुमारी एवं बेबी देवी को महिला सदस्य , मोहमद समीर को लॉजिस्टिक इंचार्ज , राम सागर राम को डीपीओ के लिए चुना गया। साथ ही पश्चिमी अनुमंडल के लिए चंदन देव राज ठाकुर को अध्यक्ष ,धर्मेंद्र कुमार को उपाध्यक्ष,अनिल कुमार को सचिव,गुड्डू कुमार को संयुक्त सचिव,राकेश कुमार को मीडिया प्रभारी सुजीत राम को पीआरओ,चंदा देवी को महिला सदस्य,रामबाबू को लॉजिस्टिक इंचार्ज,कुंदन जी को ट्रांसपोर्ट इंचार्ज,शशि रंजन जी को डीपीओ पद के लिए चुना गया।इस मौके पर रीता देवी,रौशन कुमार,अवध किशोर शरण,सुशील कुमार,मोहमद इम्तियाज ,बबलू कुमार,अभिजीत कुमार,एवं गुड्डू कुमार के साथ लगभग 65 की संख्या में दिव्यांग जन उपस्थित थे।





Leave a Reply