पूर्वी चंपारण जिला के कोटवा थाना क्षेत्र में बेखौ’फ अपराधियों ने दिन’दहाडे डीटीओ कार्यालय कर्मी को गो”ली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसका इलाज मोतिहारी स्थित एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। घायल कर्मी बंजरिया थाना क्षेत्र के अजगरी गांव निवासी विकास सिंह बताया जा रहा है। घटना सोमवार की सुबह लगभग सात बजे की बताई जाती है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि बंजरिया थाना क्षेत्र के अजगरी गांव निवासी विकास सिंह मोतिहारी शहर के कोल्हुअरवा स्थित अपने डेरा से सोमवार की सुबह सीवान डीटीओ कार्यालय जा रहे थे। इसी दौरान सुबह लगभग 7 बजे अपराधियों ने कोटवा थाना क्षेत्र के एनएच 28 स्थित बेलवा माधव पेट्रोल पंप के पास पहले से घात लगाकर बैठे बेखौफ अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद उनकी बाइक लेकर घटनास्थल से फरार हो गए।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही कोटवा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायल युवक को मोतिहारी स्थित एक निजी नर्सिंग होम में लाकर भर्ती कराया। जहां युवक की गंभीर स्थिति में इलाज चल रहा है। घटना के बाद विकास के पिता भरत सिंह के आवेदन पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की छानबीन में शुरू कर दी गई है।

सीवान डीटीओ ऑफिस जा रहे थे विकासः
बताया जाता है कि अजगरी गांव निवासी विकास सिंह सीवान स्थित डीटीओ ऑफिस में डाटा ऑपरेटर के रूप में कार्यरत हैं। वे ऑफिस का कामकाज करने के बाद प्रत्येक शनिवार शाम को मोतिहारी के कोल्हुअरवा स्थित अपने डेरा पर वापस लौट आते हैं। सोमवार की सुबह पुनः सीवान डीटीओ ऑफिस काम पर चले जाते हैं। इस बार भी वे अपनी दिनचर्या के अनुसार कोल्हुअरवा स्थित डेरा पर आए थे तथा परिवार से मिलने के बाद पुनः अपने ऑफिस वापस जा रहे थे। इसी बीच अपराधियों ने उनका पीछा कर उन्हें गोली मार दी तथा उनकी बाइक लेकर फरार हो गए।







Leave a Reply