मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र स्थित एक मोहल्ले में महिला को डायन बताकर पिटाई करने का मामला सामने आया है। आरोपितों ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए और उसके साथ अश्लील हड़कत भी की। आसपास के लोगों के जुटने पर उसकी जान बची। मामले को लेकर पीड़िता ने FIR दर्ज कराया है। इसमें मनोज, जयनारायण और सीता देवी समेत अन्य को आरोपित बनाया है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी भी की। लेकिन, सभी फरार मिले। थानेदार विजय कुमार ने बताया की पुलिस कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

पीड़िता ने बताया कि आरोपित हमेशा उसे परेशान करते हैं। बेवजह उसपर आरोप लगाते हैं। कहते हैं डायन विद्या जानती है। इसी के कारण हमारे परिवार का बच्चा बीमार हुआ है। यह कहते हुए सोमवार को दरवाजे पर आ धमके और गाली-गलौज शुरू कर दिया। उस समय वह घरेलू काम कर रही थी। पति और बच्चे घर पर नहीं थे। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो घर से खींचकर उसे बाहर लाए और जमकर पिटाई करने लगे। उसके कपड़े फाड़कर अश्लील हड़कत करने का प्रयास किया। हल्ला-हंगामा सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे। तब आरोपित भाग निकले। महिला को अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गई। डरी सहमी पीड़िता ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
दिघरा में भी डायन बता की थी महिला की पिटाई
एक माह पूर्व सदर थाना क्षेत्र के दिघरा में भी आरोपितों ने एक महिला को डायन बताकर उसकी जमकर पिटाई कर दी थी। इस मामले में पीड़िता ने FIR दर्ज कराया था। जिसमें पड़ोस के लोगों को आरोपित बनाया था। एक माह बीतने के बाद भी पुलिस ने अबतक एक भी आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया।



Leave a Reply