माता जानकी की जन्मस्थली सीतामढ़ी में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। यहां कि प्रतिभाओं ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी कामयाबी का डंका बजाया है। जिले के सुप्पी प्रखंड के सुप्पी निवासी अमित कुमार मिश्रा ने सात समंदर पार अपनी कामयाबी का परचम लहराया है। अमित का चयन वियतनाम की प्रतिष्ठित कंपनी सिंटेक्स इडूटेक ने किया है। वियतनाम के आयोजित स्टार्टअप व्हील 2021 इंटरनेशनल ट्रैक के लिए पांच महाद्वीपों के 23 देशों के दो हजार से अधिक प्रतिभागियों को मात देकर अमित ने टाप-50 में जगह बनाई है।

कई चरणों को पार करते हुए अमित ने यह कामयाबी पाई है। बताते चलें कि कोरोना संक्रमणकाल में विश्व के लगभग सभी देशों की अर्थव्यवस्था चरमराई है। मुश्किल समय से गुजर रहे स्टार्ट अप को गति देने के लिए वियतनाम में स्टार्टअप व्हील 2021 के तहत वियतनाम ट्रैक और इंटरनेशनल ट्रैक के लिए सीरिज का आयोजन किया गया था। इसके तहत व्यवसाय योजना लेखन, विपणन और ब्रांडिंग, निवेशकों के साथ धन अर्जित करने के लिए एक क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म के संबंध में विभिन्न प्रशिक्षण और सलाह सत्रों का आयोजन किया गया था।

साक्षात्कार सत्र और वियतनाम बाजार विस्तार पर केंद्रित बिजनेस प्लान राइटिंग राउंड सहित शीर्ष 50 युवाओं का चयन किया गया। इस प्रतियोगिता ने न्यायाधीशों के एक बोर्ड का भी स्वागत किया, जो सफल उद्यमी, निवेशक और स्थानीय विशेषज्ञ हैं, जो स्थानीय बाजार अंतर्दृष्टि और कुछ प्रमुख गो-टू-मार्केट रणनीति के लिए स्टार्टअप का मूल्यांकन और सलाह देते हैं। स्टार्टअप व्हील 2021 को वियतनाम समेत महाद्वीपों के 23 देशों से दो हजार से अधिक युवा शामिल हुए थे।

बताते चलें कि, अमित कुमार मिश्रा मूल रूप से सुप्पी के रहने वाले है। उन्होंने प्रतिष्ठित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से एमबीए की है। अमित के पिता अरूण कुमार मिश्रा बिहार पुलिस के सीआइडी में तैनात है। मां नर्मदा मिश्रा गृहिणी हैं। भाई अभिषेक मिश्रा कंपटीशन की बढ़ाई कर रहा है। बहन अनामिका मिश्रा की शादी हो चुकी है। वह बीएड कर रही हैं।




Comment here