ब्रेकिंग;गायघाट में भी भारत बंद का दिखा असर, बेनीबाद में माले का प्रदर्शन
Repoted by Deepak
केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के नेतृत्व में 40 किसान संगठनों ने आज भारत बंद का आह्वान किया है. बिहार में इसे विपक्षी महागठबंधन सहित कई अन्य राजनीतिक दलों का समर्थन मिला है. विपक्षी दलों ने इस भारत बंद को और भी कई मुद्दों से जोड़ा है जिनमें बेरोजगारी, योजनाओं में घोटाले और जातीय जनगणना शामिल हैं. बंद को समर्थन देने के लिए विपक्षी दल सड़कों पर भी उतर चुके हैं।इधर गायघाट में राजद के नेताओ ने भी सड़क जाम कर प्रदर्शन किया है। भाकपा-माले के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा दरभंगा मुजफ्फरपुर बेनीबाद केवटसा मोड़ के समीप मुख्य मार्ग एनएच- 57 जाम कर दिया गया है. इसका नेतृत्व माले नेता जितेन्द्र यादव कर रहे हैं. बंद के दौरान दरभंगा- मुजफ्फरपुर राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है. बंद के दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस की भी तैनाती की गई है।







Leave a Reply