मुजफ्फरपुर जिले में चोरों का तां’डव थमने का नाम नहीं ले रहा है। चोर लगातार चोरी की घ’टना को अंजाम देते जा रहे है। बीते तीन दिनों में चोरों ने चौथी घट’ना को अंजाम दिया है। ताजा मामला मिठनपुरा थाना के मदनानी गली की है। जहां चोरों ने उद्योग विभाग से रिटायर्ड सहायक मैनेजर अरुण कुमार द्विवेदी के घर को निशाना बनाया है। चोरों ने मेनगेट समेत पांच गेट का ताला काट दिया। फिर, छह गोदरेज को तोड़कर चो’री की घट’ना को अंजाम दिया। घर से नकद, आभूषण, कपड़ा समेत करीब 13 लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर लिया है।
बताया जा रहा है अरुण कुमार द्विवेदी अहमदाबाद गए हुए थे। मामले में गृहस्वामी के बेटे कुमार दीपक ने रविवार को मिठनपुरा थाने में एफआईआर दर्ज करायी है। इधर, गृहस्वामी की बेटी ज्योति कुमारी ने बताया कि बीते 21 सितंबर को उन लोगों को गुजरात के अहमदाबाद अचानक जाना पड़ा। वहां उनके बहनोई की मौ’त हो गयी थी। मकान में एक किरायेदार रहता था। जो दूसरे फ्लैट में अकेले रहता था। शनिवार देर रात किरायेदार ने बताया कि उनके घर में किसी ने तोड़फोड़ कर दिया। घर का पूरा सामान बिखरा पड़ा हुआ है।


इसके बाद अहमदाबाद से इसकी तत्काल सूचना एसएसपी को दी गई। उनके निर्देश पर मिठनपुरा थाने की पुलिस मौके पर जाकर छानबीन की। इसके बाद एक परिचित ने पुलिस के समक्ष घर में दूसरा ताला लगा दिया। इधर, चोरी की सूचना पर अरुण कुमार द्विवेदी की बेटी और बेटा कुमार दीपक फ्लाईट से रविवार की शाम अपने आवास पहुंचे। जहां ज्योति ने बताया कि चोरों ने मेन गेट समेत पांच गेट का ताला काटा हुआ था। इसके अलावा आधा दर्जन ताला जो घर के विभिन्न कमरों में लगाया गया था। उसे भी तोड़ दिया गया था। कमरों में रखा छह गोदरेज क्षतिग्रस्त था। वहीं, कागज और अन्य सामाने फर्श पर विखरे थे। उन्होंने बताया कि नवंबर में भाई की शादी तय थी। इसे लेकर लगातार मार्केटिंग आदि की जा रही थी। घर के विभिन्न गोदरेज से सात लाख रुपये का आभूषण, पांच लाख से अधिक की नये और कीमती साड़ी की चोरी हुई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।





Leave a Reply