Breaking NewsNationalReligion

यह है भगवान शिव का चमत्कारी मंदिर जहां के दर्शन मात्र से होती है जल्दी शादी, धन की होगी बारिश ‘ॐ नमः शिवाय’

भारत के कोने-कोने में भगवान के चमत्कारी मंदिर हैं, जो सभी को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। ऐसे कई मंदिर हैं जहां अपने मनचाही मुराद को पूरा करने के लिए भक्त दर्शन के लिए आते हैं। आज हम जिस मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, वह मंदिर ‘चट मंगनी पट ब्याह’ के लिए प्रसिद्ध है।झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर में स्थित है। इसे हरिहर धाम के नाम से जाना जाता है। यहां पर स्थित शिवलिंग की ऊंचाई 65 फीट है। यह शिवलिंग एक मंदिर है। जबकि इसके अंदर छोटा सा एक और शिवलिंग स्थापित है, जिसकी पूजा की जाती है। कहा जाता है कि जिनकी शादी नहीं हो रही है वो यहां एक बार आये तो ये बात बन जाती है।

हरिहर धाम के बारे में बताया जाता है कि यह दुनिया का इकलौता ऐसा मंदिर है, जहां होने वाली शादियां हर दूसरे साल अपना ही रि’कॉर्ड तो’ड़ देती है। अर्थात इस मंदिर में होने वाली शादियों का आंकड़ा अपने पिछले वर्ष से हर साल ज्यादा होता है।बताया जाता है कि यहां हर वर्ष एक हजार से ज्यादा जोड़े शादी के शुभ लग्न के मौके पर भगवान शंकर को साक्षी मान कर ब्याह रचाते हैं। यही कारण है कि यहां पर विदेशों से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं और हरिहर धाम में भगवान शंकर को साक्षी मान कर ब्याह रचाते है।

स्थानीय लोग बताते हैं कि हरिहरधाम की प्रसिद्धि अब शादी-ब्याह के निपटारे को लेकर लगातार बढ़ रहा है। यहां पर देश-विदेश से भक्त श्रावण मास की पूर्णिमा को इस मंदिर में भगवान शिव के दर्शन करने आते हैं। इसके अलावा पर्यटक यहां पर सालों भर आते रहते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.