BIHARBreaking NewsSTATE

मुखिया प्रत्याशी का ट्रक से हो रहा था प्रचार:पटना पुलिस ने जब्त किया ट्रक, DM के आदेश पर FIR

पटना के मेरा पतौना पंचायत में चुनाव मैदान में उतरे मुखिया प्रत्याशी पंकज नारायण प्रचार में लोकसभा और विधानसभा को फेल कर दिया। ट्रक पर बड़े साइज का बैनर लगाकर वह क्षेत्र प्रचार करा रहे थे। इसकी सूचना DM डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह को लग गई और उन्होंने 15 मिनट के अंदर नेताजी की मनमानी पर ब्रेक लगा दिया। डीएम के आदेश पर मुखिया प्रत्याशी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया और पुलिस ने बैनर पोस्टर के साथ ट्रक को भी जब्त कर लिया। आचार संहित की पटना में यह 17वीं बड़ी कार्रवाई है।

क्षेत्र में घूम रहे थे DM नेताजी कर रहे थे दबंगई
पटना DM डॉ. चंद्रशेखर सिंह आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने को लेकर निर्देश दे रहे हैं और प्रत्याशी क्षेत्र में दबंगई दिखा रहे हैं। डीएम क्षेत्र में चुनाव की तैयारियों का जायजा ले रहे थे और मुखिया पद के प्रत्याशी पंचायत में प्रचार के नाम पर दबंगई कर रहे थे। पंचायत चुनाव के तीसरे चरण की तैयारी में डीएम दुल्हिन बाजार और बिहटा में घूम रहे थे। इस दौरान मेरा पतौना पंचायत के मुखिया प्रत्याशी पंकज नारायण की मनमानी सामने आ गई। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर ट्रक पर बड़े साइज का बैनर पोस्टर लगाकर प्रचार प्रसार किया जा रहा था।

डीएम को जानकारी होते ही मौके से ट्रक एवं बैनर को जब्त कर लिया गया और मुखिया प्रत्याशी पंकज नारायण के विरुद्ध दुल्हिन बाजार थाना में अंचलाधिकारी द्वारा FIR दर्ज कराई गई। डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह का कहना है कि मुखिया प्रत्याशी द्वारा सक्षम पदाधिकारी से प्रचार प्रसार की वैध अनुमति भी नहीं ली थी और ट्रक पर बड़े साइज का पोस्ट बैनर लगाकर प्रचार प्रसार कराया जा रहा था। ऐसे में आदर्श आचार संहिता का मुखिया प्रत्याशी द्वारा उल्लंघन किया गया, जिसके आरोप में दुल्हिन बाजार थाना में एफ आई आर दर्ज किया गया है।

पटना में आचार संहिता के उल्लंघन की 17 FIR
पटना में अब तक 17 नेताओं पर आदर्श आचार संहिता के उलंघन का मामला दर्ज कराया गया है। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में अब तक कराए गए कुल 17 FIR में पालीगंज थाना में 9 मामला दर्ज कराया गया है जबकि सीगोरी थाना में 2, खिरीमोड थाना में 4 और बीरम थाना में एक मुकदमा दर्ज कराया गया है। डीएम ने अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता का सख्ती से अनुपालन कराने तथा उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.