झारखंड के देवघर से भागकर नेपाल की ओर जा रहे दो किशोरों को मुजफ्फरपुर में जीआरपी ने बुधवार को पकड़ा है। दोनों घर से भागकर नेपाल घूमने के लिए जा रहे थे। इस दौरान जीआरपी के कंट्रोल रूप को सूचना दिया गया। इसके बाद जीआरपी ने जंक्शन परिसर से दोनों को बरामद किया है। दोनों छात्र परिवार काे बिना बताए घर से फरार हाे गए थे। फिर, दोनों ने नेपाल जाने की योजना बनाई। इसके बाद दोनों घर से भागकर ट्रेन पकड़ लिया।
इधर, दोनों किशोरों से जीआरपी ने पूछताछ शुरू किया। पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि इससे पहले भी दोनों घर से भाग कर गोवा बीच पर नहाने गया था। वहां से घर लौटने के 10-12 घंटे के भीतर दाेबारा निकल गए। दोनों के परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू कर दी। काफी देर तक नहीं मिले तो दोनों की तलाशी के लिए जीआरपी से गुहार लगई थी।





इसके बाद कंट्रोल ने सभी रेल पुलिस काे अलर्ट जारी किया गया। इधर, जीआरपी थानेदार दिनेश कुमार साहु ने बताया कि कंट्रोल रूम के सूचना पर जांच बढ़ा दी गई थी। इसी दाैरान दोनों काे जंक्शन परिसर से बरामद किया गया। दोनों से पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद दोनों के परिजनों काे सूचना दे दी गई है। कानूनी करवाई कर इन्हें परिजनों को सौंप दिया जाएगा।





Leave a Reply