BIHARBreaking NewsSTATE

मत्था टेकने अजमेर पहुंचे JDU के इकलौते मुस्लिम मंत्री, मांगी नीतीश कुमार को PM बनाने की दुआ

पटना. बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान (Bihar Minister Jama Khan) एक बार फिर से चर्चा में हैं. दरअसल जमा खान अजमेर के दौरे पर है और वहां जाकर उन्होंने ख़्वाजा गरीब नवाज के दरगाह पर ताजपोशी की लेकिन इस दौरान उन्होंने जो दुआ मांगी वो दिलचस्प है. जमा खान ने कहा कि उन्होंने ख़्वाजा से दुआ मांगी है कि जिस तरह से बिहार में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) हर जाति और धर्म के विकास के लिए  जी जान से मेहनत कर रहे हैं और पूरे देश में उसकी चर्चा हो रही है, उसी को देखते हुए देश की बागडोर भी नीतीश कुमार को दे देनी चाहिए, ताकि देश में भी अमन चैन रहे और देश का विकास भी तेज गति से हो सके.

इसके पहले भी जमा खान अपने बयानो को लेकर चर्चा में रहे हैं. उन्होंने कहा था कि उनके पूर्वज राजपूत थे और उन्होंने धर्मांतरण करके इस्लाम क़बूल कर लिया था. अगर कोई धर्म अपनी मर्जी से बदलता है तो इसमे कोई बुराई नहीं है. जमा ने कहा था कि आज भी उनके खानदान के आधे लोग हिंदू हैं और वो अपने हिंदू रिश्तेदारों से मुलाक़ात करते रहते हैं. जमा के इस बयान के बाद काफ़ी विवाद हुआ था. बाद में जमा खान ने सफाई देते हुए कहा था कि उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया था.

इसके पहले जमा खान ने ये भी बयान दिया था कि मुस्लिमों ने नीतीश कुमार को विधानसभा चुनाव में वोट नहीं दिया था फिर भी नीतीश कुमार मुस्लिमों के विकास के लिए हर वक़्त परेशान रहते हैं.
जमा खान ने इस बार बिहार विधान सभा का चुनाव बसपा के टिकट पर चैनपुर विधानसभा से लड़ा था लेकिन चुनाव जीतने के बाद वो JDU में शामिल हो गए और नीतीश कुमार ने उन्हें मंत्री बना दिया. जमा बिहार में फिलहाल अल्पसंख्यक विभाग की बागडोर सम्भाल रहे हैं और मंत्रिमंडल में नीतीश कुमार की पार्टी के एक मात्र मुस्लिम चेहरा भी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.