BIHARBreaking NewsSTATE

यात्रियों की सुविधा: मधुबनी और दरभंगा के लिए चलेंगी सीएनजी बसें, इन जिलों के बीच शुरू हुई इलेक्ट्रिक बसें

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम दरभंगा और मधुबनी के लिए सीएनजी बसों का परिचालन शुरू करेगा। परिवहन विभाग के प्रशासक श्याम किशोर ने दरभंगा एवं मधुबनी में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर दौरा कर परिवहन विभाग के कार्यों की समीक्षा की। 

क्षेत्रीय प्रबंधक सदानंद झा के नेतृत्व में विभाग के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ परिवहन विभाग के प्रशासक श्याम किशोर ने बताया कि दरभंगा से पटना इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन शुरू हो गया है। सभी ग्रामीण इलाकों को बसों के माध्यम से शहर को जोड़ दिया जाएगा। 

बहुत जल्द ही सीएनजी का पम्प दरभंगा के शहरी क्षेत्र में लगने जा रहा है। साथ ही सीएनजी बसों का परिचालन भी शुरू किया जाएगा। जिला प्रशासन के सहयोग से बिहार राज्य पथ परिवहन निगम दरभंगा बस स्टैंड के अधिक्रमित जमीन को खाली किया जाएगा। 

क्षेत्रीय प्रबंधक सदानंद झा ने विभाग की उपलब्धियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से हो रहे विकास को अवगत कराया। बिहार प्रदेश जनता दल यू के शिक्षा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि सीएनजी बसों के संचालन की घोषणा मिथिलांचल के विकास में बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। 

इस अवसर पर डिप्टी सुपरिटेंडेंट रामबालक यादव, राकेश कुमार उर्फ रुस्तम, सतीश चंद्र मिश्रा, अखिलेश्वर प्रसाद सिंह, दिनेश लाल दास, संजय सिंह, बिंदेश मिश्रा, सांत्वना झा के साथ क्षेत्रीय कार्यालय एवं प्रतिष्ठान के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.