BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर के फ्लैट में ब्ला’स्ट से युवक की मौ’त / ध’माके के बाद आ’ग लगने से सब जलकर हुआ राख

मुजफ्फरपुर जिले के बालूघाट इलाके में शनिवार देर रात श्रीराम जयराम मंदिर के पीछे एक फ्लैट में ब्ला’स्ट हुआ। ब्लास्ट में एक युवक की मौ’त हो गई। धमा’के के बाद फ्लैट में आग लग गई थी। जब आग पर काबू पाया गया और धुआं हटा तो अंदर युवक की क्षत-विक्षत ला’श मिली। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने फ्लैट में छानबीन करने के बाद उसे सील कर दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।

ब्लास्ट के बाद मची भगदड़
उधर, ब्लास्ट के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। फ्लैट के आसपास रह रहे लोग घरों से निकलकर सड़क की ओर दौड़ पड़े। इस बीच पुलिस को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने छानबीन कर फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया। कमरे में लगी आग पर काबू पाने के बाद पुलिस फ्लैट के अंदर पहुंची जहां अधजले प्लास्टिक के ड्रम के पास एक क्षत-विक्षत लाश पड़ी हुई थी। इसके बाद आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए गए। इसके बाद फ्लैट के मालिक स्टेशनरी कारोबारी सुनील कुमार शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। फिलहाल, उसे पीआर बांड पर छोड़ दिया गया। हालांकि, अभी तक श’व की पहचान नहीं हो सकी है। शव किसका है, यह पता लगाने में पुलिस जुटी है।

पुलिस के अनुसार, ब्लास्ट की पड़ताल की जा रही है। स्थानीय लोग अलग-अलग तरह की बातें कह रहे हैं। FSL की टीम को बुलाया गया है। टीम द्वारा की गई जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा।

लोगों ने कहा- ऐसा लगा जैसे भूकंप आ गया
इधर, स्थानीय लोगों के अनुसार धमाका इतना जोरदार था कि पूरा इलाका व बिल्डिंग हिल गया। लोगो ने कहा कि ऐसा लगा जैसे भूकम्प आ गया हो। घर से भागकर बाहर निकले तो पड़ोसी के फ्लैट में आग लगी थी। घटना के बाद घर के शीशे टूट गए थे।

मकान मालिक सुनील शर्मा ने पुलिस को बताया कि एक महीने पहले कर्पूरी नगर के सुभाष कुमार ने किराए पर कमरा लिया था। उसने कहा था कि बाढ़ का पानी घर में घुस गया है। इसकी वजह से वह कुछ दिनों तक फ्लैट में रहेगा। पानी कम होने के बाद अपने घर वापस चला जाएगा। फिर, वह अपने दो बच्चे व पत्नी के साथ रहने लगा। कुछ दिनों बाद उसकी साली और साढू भी आकर रहने लगे। एक माह का किराया भी उसने छह हजार रुपए ऑनलाइन पेमेंट किया है। बीते तीन दिनों से रात में वह घर खाली कर रहा था। शव किसका है, उनको जानकारी नहीं है।

तीन साल पहले लक्ष्मी चौक पर हुआ था विस्फोट
तीन साल पूर्व ब्रह्मपुरा थाना के लक्ष्मी चौक के समीप एक बन्द घर मे विस्फोट हुआ था। इसमें महिला समेत तीन लोग झुलस गए थे। धमाका इतना जोरदार था कि खिड़की, दरवाजों के परखच्चे उड़ गए थे, लेकिन आज भी पुलिस ये नहीं पता लगा सकी कि विस्फोट कैसे हुआ था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.