BIHARBreaking NewsSTATE

कोविड टीकाकरण महाअभियान में पूरे देश में टॉप पर बिहार, 30 लाख 67 हजार 918 लोगों को लगी वैक्सीन

CM नीतीश कुमार ने कोविड टीकाकरण महाअभियान की सफलता पर बिहारवासियों को बधाई दी है। आंकड़ों के अनुसार, बिहार पूरे देश में प्रथम स्थान पर है। CM नीतीश कुमार ने कहा- ’17 सितंबर को टीकाकरण महाअभियान के तहत 30 लाख 67 हजार 918 लोगों काे वैक्सीन लगाकर बिहार ने एक नया स्वर्णिम अध्याय लिखा है। अब तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार पूरे देश में चलाये गये कोविड टीकाकरण महा अभियान में बिहार पूरे देश में प्रथम स्थान पर रहा है।’

उन्होंने कहा- ’17 सितंबर को 30 लाख टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन बिहार ने इस लक्ष्य को पार कर दिया, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।’

उन्होंने उम्मीद जताई कि स्वास्थ्य विभाग आगे भी इसी मनोयोग के साथ निरंतर काम करता रहेगा। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर CM नीतीश कुमार ने टीकाकरण के महाअभियान की शुरुआत की थी।

कल CM ने 70 ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट का किया था लोकार्पण

मुख्यमंत्री शुक्रवार को एकदिवसीय टीकाकरण महाअभियान में पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने राज्य के विभिन्न सदर एवं अनुमंडल अस्पतालों में स्थापित 70 ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट का लोकार्पण भी किया।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.