BIHARBreaking NewsSTATE

BJP विधायक ने PM मोदी को बनाया भगवान विश्वकर्मा / अगरबत्ती दिखाते हुए बोले- ‘मोदी शरणम् गच्छामि’ और ‘मोदी नाम केवलम्’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को BJP विधायक हरिभूषण बचौल ने अनोखे अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। मधुबनी के विस्फी से विधायक बचौल मोदी का चेहरा भगवान ‌विश्वकर्मा की तस्वीर में लगाकर उन्हें अगरबत्ती दिखाते दिखे। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री का जन्मदिन है और विश्वकर्मा पूजा भी। उन्होंने इन दोनों अवसरों को एक साथ जोड़ दिया है।

बिस्फी स्थित अपने आवास पर उन्होंने तस्वीर को लगाकर फल, प्रसाद और फूल के साथ विधिवत पूजा की है। पूजा में उनके साथ लोग भी आरती करते और अगरबत्ती दिखाते दिख रहे हैं। यही नहीं अगरबत्ती दिखाते हुए बचौल, मोदी शरणम् गच्छामि और मोदी नाम केवलम् का भी जाप कर रहे हैं।

अपने बयानों के लिए रहते हैं चर्चा में

बचौल भाजपा के वही विधायक हैं जिन्होंने हाल ही में बख्तियारपुर शहर का नाम बदलकर नीतीश नगर रखने की मांग की थी। हालांकि, नीतीश कुमार ने इस मांग को बेकार बताते हुए खारिज कर दिया था। इससे पहले भी लॉकडाउन में मंदिर खोलने की मांग कर वह ​​​चर्चा में आ चुके हैं।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.