BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर: CM योगी पर केस दर्ज कराने वाले तमन्ना हाशमी को मिली ह’त्या की ध’मकी

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ पर कोर्ट में केस दर्ज कराने वाले सामाजिक कार्यकर्ता तमन्ना हाशमी को हत्या की धमकी मिली है। वे अहियापुर थाना क्षेत्र के भिखनपुर के रहने वाले हैं। देर रात उनके मोबाइल पर एक अनजान नम्बर से वॉट्सऐप मैसेज भेजा गया। इसमें जातिसूचक शब्द लिखे थे। दर्जनों मैसेज के बाद उन्हें वीडियो कॉल करके जान से मारने की धमकी दी गई।

धमकी देने वाले ने कहा- तुमने जो योगी आदित्यनाथ पर केस किया है, उसका अंजाम ठीक नहीं होगा। तुम्हें और तुम्हारे परिवार को इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। इसके बाद कॉल कट गया। दोबारा उस नम्बर पर उन्होंने कॉल किया तो नम्बर बंद मिला।

अहियापुर थाना में की शिकायत
तमन्ना हाशमी ने गुरुवार की देर रात ही अहियापुर थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस से जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने कॉल डिटेल्स खंगालना शुरू कर दिया है। फोन करने वाले का पता लगाने के लिए सर्विलांस सेल की टीम से सम्पर्क किया गया है।

विवादित बयान देने का आरोप
तमन्ना हाशमी ने दो दिन पूर्व CM योगी के खिलाफ मुज़फ़्फ़रपुर CJM कोर्ट में परिवाद दायर कराया था। इसमें आरोप लगाया था की एक जाति विशेष को टारगेट करते हुए विवादित बयान देने का आरोप लगाया था। कहा था की इस बयान के कारण देश की अखंडता और एकता खतरे में पड़ सकता है। इसे देश की एकता को तोड़ने वाला बयान बताते हुए परिवाद दायर कराया था।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.