मुजफ्फरपुर : नगर निगम के 11 सूत्री मांगों पूरी, दैनिक कर्मियों के वेतन पर बनी सहमति, हड़ताल रहा जारी
मुजफ्फरपुर। 12 सूत्री मांगों को लेकर आज बिहार के 38 हजार नगर निगम कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। जबतक मांग पूरी नहीं होगी कर्मचारियों का आंदोलन जारी रहेगा। इसमें 35 हजार कर्मचारी गरीब तबके के लोग है। जो कूड़े कूचरे एवं नाल की सफाई कार्य के लिए तैनात है। लेकिन उनको दैनिक कर्मियों के रूप में वेतन मिल रहा है। मुजफ्फरपुर नगर निगम के 1600 कर्मचारी आज हड़ताल पर है।
हालांकि रविवार को सरकार एवं संघ के बीच पटना में वार्ता हुई। जिसमें 11 सूत्री मांगों पर सहमति हुई। लेकिन दैनिक कर्मियों को नियमित करने के सवाल पर वार्ता विफल रहा। संघ इस मांग पर अड़ी हुई है। जबतक यह मांग पूरी नहीं होगी। संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखेगा।


बिहार लोकल बॉडीज इम्पलाईज फेडरेशन के महामंत्री अशोक कुमार सिंह ने सोमवार को एक भेंटवार्ता में उक्त बातों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविवार को पटना में आयोजित बैठक में सरकार की ओर से नगर विकास के प्रधान सचिव आनंद किशोर, नगर विकास के स्पेशल सचिव सतीश कुमार सिंह, नगर विकास के संयुक्त निदेशक बुद्ध प्रकाश एवं पटना नगर निगम के आयुक्त हिमांशु शर्मा शामिल थे। वहीं संघ की ओर से बिहार लोकल बॉडीज इम्पलाईज फेडरेशन के महामंत्री अशोक कुमार सिंह, संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह, महामंत्री अमृत प्रसाद, कर्मचारी महासंघ के श्यामलाल प्रसाद, बिहार लोकल बॉडीज के अध्यक्ष शिव वचन शर्मा शामिल थे।


बैठक में 11 सूत्री मांगों पर सहमति हुई। लेकिन दैनिक वेतन मामले पर सहमित नहीं बन सकी। महामंत्री अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सरकार चतुर्थ वर्गीय पदको समाप्त कर दिया है। वैसी स्थिति में कर्मचारी को नियमित करना मुश्किल है। संघ ने कहा कि वैसी स्थिति में कर्मचारी को समान काम समान वेतन के मुताबिक 18000 से 21000 के बीच मासिक वेतन भुगतान किया जाये। इस सवाल पर आये सरकार के प्रतिनिधि ने कहा कि वित्त विभाग के आदेश चाहिये। तब संघ के प्रतिनिधि ने कहा कि जब तक लिखित आदेश नहीं मिलेगा कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। मांग पूरी होने के बाद ही हड़ताल समाप्त होगा।






Leave a Reply