मुजफ्फरपुर में एक बार फिर पुलिस और बैंक लु”टेरों के बीच मु’ठभेड़ हुई है। घट’ना मोतीपुर थाना क्षेत्र के पचरुखी चौक की है, जहां आधा दर्जन से अधिक की संख्या में बाइक सवार लुटेरे बैंक लू’टने पहुंचे थे। लूटपाट के दौरान ही स्थानीय लोगों को भनक लगी। फौरन पुलिस को सूचना दे दी गई। मोतीपुर थानेदार अनिल कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और चारों तरफ से बैंक को घेर लिया।
इसके बाद लुटेरों ने खुद को फंसता देख फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की तरफ से भी जवाबी का’र्रवाई में फाय’रिंग की गई। दोनों तरफ से दर्जनों राउंड गोलीबारी हुई। इसमें चार लुटेरों को गोली लगी। पुलिस ने सभी को दबोच लिया है। वहीं अन्य मौके से फरार हो गए।




इलाके में फरार अपराधियों की तलाश में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
सूचना मिलने पर SSP जयंतकांत समेत जिले के तमाम वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। इलाके में फरार अपराधियों की तलाश में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। बताया गया कि पचरुखी चौक पर बैंक ऑफ बड़ौदा का ब्रांच है। बाइक सवार इसे ही लूटने पहुंचे थे। इसी दौरान पुलिस से मुठभेड़ हुई। इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। घायल लुटेरों को SKMCH भेजा गया है।





Leave a Reply