MUZAFFARPUR : दरभंगा जाने के क्रम में पहली बार मुजफ्फरपुर पंहुचे बिहार भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया का भाजपा कार्यकर्ताओ ने भव्य स्वागत किया।
प्रदेश संगठन महामंत्री के आगमन की अल्प सूचना पर आयोजित परिचयात्मक बैठक के स्वागत सत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई को चांदी जड़ित बाबा गरीबनाथ का प्रतीक चिह्न भेंट किया एवं शाल ओढ़ा कर उनका अभिवादन किया ।
वहीं कार्यक्रम में उपस्थित बिहार सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री रामसूरत राय,पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री सह क्षेत्रीय प्रभारी बेबी कुमारी, जिला प्रभारी रमेश श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष रविन्द्र प्रसाद सिंह, अरविंद कुमार सिंह, अर्जुन राम, डॉ ममता रानी, रानी सिंह के साथ जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष एवं दर्जनों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश संगठन महामंत्री को शौल ओढ़ाकर व प्रतिक चिन्ह देकर अभिनंदन किया।


परिचयात्मक बैठक में जिले के प्रमुख कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया ने कहा कि व्यक्ति का व्यक्तित्व ही उसका संपूर्ण परिचय है और व्यक्तित्व निर्माण की दिशा में दायित्व का निर्वहन व्यक्तित्व
की मजबूती का परिचायक है।





उन्होंने कहा कि एक संगठनकर्ता के रूप में कार्यकर्ताओं का मंच, माला, माईक से दूरी बना, राष्ट्र निर्माण के ध्येय के साथ संगठन करना और नित्य संगठन गढ़ना ही संगठन का सच्चा कार्य है।
उन्होंने कहा कि जो जैसा प्रयास करता है परिणाम भी उसी अनुरूप होता है।
कार्यकर्ताओं में दायित्व निर्वहन के प्रति सजगता का आह्वान एवं आने वाले समय का भान कराते हुए उन्होंने कहा कि संगठन सभी कार्यों का मूल्यांकन करती है।
प्रदेश उपाध्यक्ष शिव नारायण महतो ने आगामी कार्यक्रम 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर सेवा ही समर्पण पर विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यक्रम की सफलता का मंत्र दिया।
वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने स्वागत भाषण के दौरान जिला संगठन की वर्तमान स्थिति एवं संगठन द्वारा अब तक किये गए कार्यों से प्रदेश संगठन महामंत्री को अवगत कराते हुए अगामी कार्यक्रम की सफलता के प्रति विश्वास जताया।


कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी सचिन कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री धर्मेंद्र साहू ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष ब्रज बिहारी पासवान, मनीष कुमार, हरिमोहन चौधरी, चंदा देवी, निर्मला साहु, महामंत्री मनोज सिंह, जिला मंत्री संतोष साहेब, संजीव झा, आदर्श कुमार, ऋतुराज सिन्हा, इंदिरा सिंह, कृष्ण वल्लभ यादव, संतोष साहेब,जिला प्रवक्ता सिद्धार्थ कुमार, आलोक राजा, प्रभात कुमार, संचित शाही, नचिकेता पाण्डेय, डॉ रागिनी रानी, भगवान लाल महतो, रविरंजन शुक्ला,गणेश प्रसाद सिंह, मुकेश सिंह चंद्रवंशी, बिंदेश्वर सहनी, रामबालक शर्मा, ओमप्रकाश कुमार, तेजनारायण शर्मा, अनिल सिंह, अभिषेक सौरभ, धनंजय झा, प्रिंस मिश्रा, सुजीत कुमार, नंदकिशोर पासवान, संजय ओझा, संजय सिंह, आनंद सिंह, प्रणव भूषण, मो अलीमुद्दीन,आशीष अग्रवाल, परितोष सिंह आदि उपस्थित थे।




Leave a Reply