मुजफ्फरपुर : साहिबपुर कमाल और उमेशनगर रेलखंड का डाउन लाइन हुआ चालू, पहले मालगाड़ी का हुआ परिचालन
मुजफ्फरपुर। सोनपुर मंडल के साहिबपुर कमाल-उमेशनगर स्टेशन के मध्य डाउन लाइन पर रेल परिचालन की पुनर्बहाली कार्य किया गया। पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि शनिवार के दोपहर 3 बजकर 5 मिनट में मिट्टी कटाव वाले स्थल को दुरूस्त किया गया। ट्रैक से पहले मालगाड़ी का परिचालन किया गया। रेलमार्ग फिट पाए जाने के बाद साहिबपुर कमाल से 3 बजकर 05 मिनट में मालगाड़ी खुली जो 3 बजकर 26 मिनट में उमेशनगर स्टेशन पहुंची।




पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक अनुपम शर्मा ने शुक्रवार को घटना स्थल का निरीक्षण किया था और शीघ्र रेल लाइन को दुरूस्त कर चालू करने का आदेश दिया था।
विदित हो कि साहेबपुर कमाल और उमेशनगर स्टेशनों के मध्य (किमी 134/04-133/34) पटरियों के बीच मिट्टी कटाव को देखते हुए डाउन लाइन से चार दिनों से टे्रनों का परिचालन बंद कर दिया था। यात्री सुरक्षा एवं संरक्षा के मद्देनजर इस रेल खंड से होकर गुजरने वाली ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया था।




Leave a Reply