BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर : एसकेएमसीएच में 7 और केजरीवाल में 26 बच्चे हुए भर्ती, जिले में वायरल बु’खार का प्र’कोप जारी

मुजफ्फरपुर जिले में वायरल फीवर का प्र’कोप लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को भी एसकेएमसीएच में 7 और केजरीवाल अस्पताल में 26 बच्चे सर्दी, खांसी, बुखार से पीड़ित होकर इलाज के लिए भर्ती हुए। एसकेएमसीएच शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ गोपाल शंकर सहनी ने बताया कि जो बच्चे बीमार होकर आ रहे हैं, उन्हें स्वस्थ होने में 4 से 5 दिन लग जा रहा है।

इससे घबराने की जरूरत नहीं है। मौसम के उतार-चढ़ाव के कारण बच्चे बीमार हो रहे हैं। इधर, जिले के विभिन्न पीएचसी में 7 दिनों के अंदर 846 बच्चों का इलाज हुआ। इसमें 1 वर्ष के 125, 2 वर्ष के 146, 5 वर्ष तक के 228 और 5 वर्ष से लेकर 12 वर्ष तक के 351 बच्चों का इलाज हुआ।

साहेबगंज प्रखंड में सबसे अधिक 317 बच्चे बीमार हुए हैं। वहीं, मीनापुर, मोतीपुर व कटरा डेंजर जोन के रूप में सामने आया है। इसमें कुछ ऐसे गांवों को भी चिन्हित किया गया है, जहां से बुखार के कुछ अधिक केस रिपोर्ट हुए हैं। अब द्वितीय चरण में इन बच्चों के घरों में जाकर इनकी वास्तविक स्थिति का आकलन किया जाएगा।

दरभंगा, मधुबनी समेत कई जिले हैं चपेट में
मुजफ्फरपुर के अलावा उत्तर बिहार के अन्य जिलाें में वायरल बुखार का कहर जारी है। गुरुवार काे भी दरभंगा, बेतिया, मधुबनी समेत कई जिलाें में एक्यूट ब्राेंकाेलाइटिस से पीड़ित दर्जनाें बच्चे अलग-अलग अस्पताल में भर्ती हुए। डीएमसीएच दरभंगा में 75 बीमार बच्चे इलाज के लिए आए। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज बेतिया के पीडियाट्रिक वार्ड में फिलहाल 30 बच्चे भर्ती किए गए हैं।

जीएमसीएच के अधीक्षक डॉ. प्रमोद तिवारी ने स्पष्ट किया है कि इनमें से किसी में कोरोना संक्रमण के लक्षण नहीं है। दूसरी ओर मधुबनी के निजी अस्पतालाें में औसतन प्रतिदिन वायरल बुखार से पीड़ित 250 से 300 बच्चाें का इलाज किया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.