BIHARBreaking NewsPATNASTATE

#PATNA: CM नीतीश ने बिहार डायरी व कैलेण्डर का लोकार्पण किया, देखें…

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को एक अणे मार्ग में बिहार सरकार के सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित बिहार डायरी 2020 एवं कैलेण्डर 2020 का लोकार्पण कर राज्य की जनता को समर्पित किया। बिहार डायरी एवं कैलेण्डर के लोकार्पण के अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री नीरज कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा, सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रदीप कुमार झा उपस्थित थे।राज्यपाल फागू चौहान को सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के मंत्री नीरज कुमार ने ‘बिहार डायरी-2020’ एवं ‘बिहार कैलेण्डर-2020’ भेंट किया।

राज्यपाल ने समय पर इन दोनों के प्रकाशन पर खुशी जाहिर की और मंत्री को इसके लिए बधाई दी। राज्यपाल को मंत्री ने बताया कि ‘बिहार कैलेण्डर’ के कवर पेज के अतिरिक्त सभी 12 पन्नों पर अलग-अलग थीम पर आधारित चित्र प्रकाशित किए गए हैं। पेज पर ऊर्जा, प्रशासनिक सुधार के आयाम, विकसित बिहार के सात निश्चय, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, नवनिर्मित एवं प्रस्तावित भवन, वंचित वर्गों का विकास, आ’पदा प्रबंधन, जल-जीवन-हरियाली, महिला सशक्तीकरण, ईको-टूरिज्म, कृषि एवं सड़क से संबंधित रंगीन चित्र प्रकाशित किए गए हैं। मौके पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के निदेशक प्रदीप कुमार झा भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.