BIHARBreaking NewsPATNAPoliticsSTATE

#PATNA: राबड़ी आवास के बाहर लगा यह पोस्टर, मांगे बिहार अब तेजस्वी सरकार, देखें…

बिहार में इस साल विधानसभा का चुनाव होना है. हालांकि इसमें अभी वक्त है लेकिन राजनीतिक पार्टियां अभी से ही इस चुनाव को लेकर तैयारियों में जुट गई हैं. बयानों और पोस्टरों के माध्यम से वा’र-प’लटवार का दौर जारी है. एक दूसरे पर तंज किया जा रहा है. इसी क्रम में अब एक नया पोस्टर रिलीज हुआ है जो पटना की सड़कों के साथ ही पूर्व सीएम राबड़ी आवास के बाहर भी लगा हुआ है.10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास के बाहर जो पोस्टर लगाया गया है वो एक गाने के प्रचार को लेकर है. हालांकि ये गाना तेजस्वी को ही लेकर बनाया गया है.पोस्टर में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की तस्वीर के साथ गाने का टाइटल लिखा गया है.

गाने के बोल हैं- मांगे बिहार अब तेजस्वी सरकार. इस गाने को स्वर राधे श्याम राय उर्फ मस्ताना ने दिया है. बिहार में इन दिनों पोस्टर वार में ये नई कड़ी है. इससे पहले भी पोस्टरों के माध्यम से जेडीयू और राजद के बीच वार-पलटवार का दौर चलता रहा है.आपको बता दें कि इससे पहले पटना की सड़कों पर सीएम नीतीश कुमार को लेकर एक पोस्टर जारी किया गया था. इस पोस्टर ने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर तंज किया था. पोस्टर में सीएम नीतीश पर तंज करते हुए उन्हें लापता बताया गया था. साथ ही मुख्यमंत्री को एनआरसी और सीएए को लेकर चुप रहने पर अंधा, बहरा और गूं’गा बताया गया था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.