BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर : असहाय अवस्था में गाँव के खेत में फेंके हुए बालक को सुरक्षित किया गया रेस्क्यू, जानें…

समाहरणालय मुजफ्फरपुर

दिनांक- 07.09.2021

07 सितम्बर 2021 को 10ः30 अपराह्न में सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना मिली की एक शिशु(बालक), उम्र- 06 माह लगभग असहाय अवस्था में फकुली ओ०पी०(कुढ़नी थाना) अंतर्गत रजला गाँव के खेत में फेंका हुआ मिला है जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा रखा गया था।

प्राप्त सूचना संज्ञान में आते ही सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, मुज० द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए चाइल्डलाइन और प्रखंड विकास पदाधिकारी, कुढ़नी के सहयोग से शिशु को सुरक्षित रेसक्यू कर लिया गया है।

सहायक निदेशक श्री उदय कुमार झा द्वारा बताया गया कि किशोर न्याय अधिनियम 2015 के धारा 58 के तहत बिना किसी गोद लेने की प्रकिया के किसी बालक को अपनाना गैर-कानूनी है। शिशु का प्राथमिक उपचार स्वास्थ्य केन्द्र, कुढ़नी में किया गया एवं तदोपरांत बाल कल्याण समिति, मुज० के आदेशानुसार समेकित बाल संरक्षण योजना अंतर्गत संचालित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, खभरा, मुज० में सुरक्षित आवासित किया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.