पटना. बिहारवासियों के लिए राहत भरी खबर है. खास तौर पर राजधानी पटना के लोगों के लिए यह खबर काफी सुकून देने वाली हो सकती है. दरअसल स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार बिहार में लगातार कोरोना मरीजों (Corona Patients) की संख्या घट रही है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से 7 सितंबर को जारी किए गए आंकड़ों पर नजर डालें तो 6 सितंबर को बिहार में कोरोना के महज 6 मरीज मिले हैं, वहीं राजधानी पटना की बात करें तो यहां एक भी कोरोना मरीज नहीं मिला है.विज्ञापन
भले ही बिहार के कई जिलों में मरीजों की संख्या शून्य तक पहुंच गयी, लेकिन अगर बात करें राजधानी पटना की तो पिछले 21 दिनों में यह पहली बार है जब यहां किसी एक दिन एक भी मरीज नहीं मिला है. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 6 सितंबर को पटना में कोरोना के एक भी मरीज नहीं मिले हैं. हालांकि अभी भी पटना में कोरोना के 11 एक्टिव मरीज हैं. वहीं राज्य में कुल कोरोना कोरोना एक्टिव मरीजों की बात करें तो उनकी संख्या 54 है.




32 जिलों में नहीं मिले कोरोना के एक भी मामले
7 सितंबर के आंकड़ों के अनुसार बिहार में पटना समेत कुल 32 जिलों में कोरोना के एक भी मामले नहीं आए हैं. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 6 सितंबर को कुल 129698 सैंपल की जांच की गयी जिमसे 6 कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए हैं. फिलहाल बिहार का रिकवरी रेट 98.66 प्रतिशत है.
हालांकि अभी भी खतरा टला नहीं
भले ही पिछले कुछ दिनों से बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या घटी हो लेकिन महाराष्ट्र और केरल के बढ़ते मामलों से यह बात सामने आ रही है कि तीसरी लहर भारत में दस्तक देने लगी है. ऐसे में त्योहारों के इस सीजन में लोगों को कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुये सावधानी बरतनी चाहिए.





Leave a Reply