BIHARBreaking NewsCRIMEPATNASTATE

#PATNA: इंजीनियर बनते ही पति के बदले तेवर, पत्नी को कहा- ‘मुझे साड़ी नहीं, जींस वाली बीवी चाहिए’

सिविल इंजीनियर पति को साड़ी वाली बीवी पसंद नहीं आ रही थी, उसे जींस पहनने वाली मॉडर्न बीवी चाहिए थी। उसने अपनी पत्नी को यह कहकर छोड़ दिया कि वो उसके काबिल नहीं है। पति के इस व्यवहार से दुखी पत्नी ने महिला आयोग की शरण ली और रो-रो’कर अपनी दु’ख भरी कहानी बतायी। इतना ही नहीं उसने खुलासा किया कि उसके पति ने तीन शादियां की हैं।पांच साल के बेटे के साथ बिहार राज्य महिला आयोग कार्यालय पहुंची महिला, पुनिया देवी ने अपने सिविल इंजीनियर पति पर आ’रोप लगाया है कि उसने पत्नी को यह कहकर छोड़ दिया कि वह अब उसके काबिल नहीं हैं और वह जींस पहनने वाली किसी मॉडर्न लड़की से शादी करेगा। इस माम’ले में इंजीनियर के घरवाले अपनी बहू का साथ दे रहे हैं।

पी’ड़ित महिला पुनिया देवी ने बताया कि उसे पता चला कि उसके पति ने तीसरी शादी कर ली है और यह सुनने के बाद ही वह महिला आयोग पहुंची है। पुनिया और उसके पति सुरेंद्र बिंद की शादी वर्ष 2009 में हुई थी। उस वक्त वह कोई नौकरी नहीं करता था। शादी के कुछ वर्षों बाद सुरेंद्र बिंद की नौकरी बिहार सरकार में इंजीनियर के पद पर लग गई तो उसे पत्नी अब अच्छी नहीं लगती थी। उसी वक्त उसने पत्नी को छोड़ने की बात कही थी।पुनिया देवी का आ’रोप है कि नौकरी लगने के बाद सुरेंद्र की नजर ही बदल गई। उसके बाद वह अक्सर पुनिया से कहने लगा कि वह देखने में सुंदर नहीं है। पुनिया देवी का आ’रोप है कि सुरेंद्र ने कहा है कि अ’ग्नि परीक्षा देगी उसके बाद ही वह उसे अपनाएगा।पुनिया देवी ने कहा कि सुरेंद्र कुछ वर्षों से अपने घर भी नहीं जा रहा है। वह इस आसरे में लगी रही कि एक दिन वह उसके पास ही लौट आएगा। बाद में पता चला कि उसने दो दिसंबर को कहीं और शादी कर ली है तो वह टू’ट गई। जब वह पति की दूसरी शादी की खबर सुनकर रो’ने लगी तो उसके ससुराल वालों ने उसे समझाया और कहा कि वो उसके साथ हैं। सब मिलकर पुनिया को इन्साफ दिलाएंगे।वहीं, सुरेंद्र की चाची मंतिया देवी ने बताया कि पुनिया और सुरेंद्र की शादी हमने ही करवाई थी।

उस समय सुरेंद्र पढ़ाई कर रहा था और उसकी पढ़ाई का खर्चा भी पुनिया के घर वाले ही देते थे और अब जब वह इंजीनियर बन गया तो पुनिया को छोड़ दिया है। हम सब इसके साथ खड़े हैं, क्‍योंकि ये ईमानदार औरत है। खुद मजदूरी करके अपने बच्चे को पाल रही है।सुरेंद्र के चाचा कृष्णा बिंद बताते है कि सुरेंद्र ने एक और शादी की थी और दूसरी पत्नी के परिवार को उसने पैसे दिए और पत्नी की शादी कहीं और करवा दी। कृष्‍णा ने बताया कि हम सुरेंद्र के चाचा हैं लेकिन पुनिया को मिल रही त’कलीफ को देखकर हम श’र्मिंदा हैं। उन्होंने कहा कि सुरेंद्र को हमने समझाया लेकिन उसपर समझाने का कोई असर नहीं हुआ है। अब हम चाहते हैं कि सुरेंद्र पर का’र्रवाई हो और पुनिया को न्याय मिले।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.