BIHARBreaking NewsSTATE

बड़े भाई तेज प्रताप की राह पर तेजस्वी,पटना में मॉर्निंग वॉक पर निकले तेजस्वी, बेंच पर बैठकर नारियल पानी पिया

तेजस्वी यादव भी अब अपने बड़े भाई तेज प्रताप यादव के नक्शे कदम पर चलने लगे हैं। सुबह-सुबह वह अपने घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले। अमूमन तेजस्वी इस तरह से मॉर्निंग वॉक नहीं करते हैं, लेकिन बुधवार को जब वह निकले तो अलग अंदाज में निकले। उनके साथ ना तो बहुत तामझाम था और ना ही सुरक्षा घेरा। तेजस्वी यादव आम लड़कों की तरह टी-शर्ट और ट्रैक पैंट में नजर आ रहे थे। रास्ते में लोगों का अभिवादन भी किया।

नारियल पानी पीते तेजस्वी यादव।

नारियल पानी पीते तेजस्वी यादव।

लोगों की समस्याएं भी सुनी

विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को आम लड़कों की तरह चलता हुआ देख, वहां टहल रहे और भी युवा उनके पास पहुंच गए। कुछ युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवा अपनी शिकायत भी करने लगे। इस दौरान वह लोगों की समस्या भी सुन रहे थे। कुछ युवाओं ने उनके साथ सेल्फी भी ली।

समस्याओं को लेकर लोगों से बातचीत भी की।

समस्याओं को लेकर लोगों से बातचीत भी की।

राजनैतिक सलाहकार संजय यादव भी थे साथ

तेजस्वी यादव जब अपने आवास से निकले तो संजय गांधी जैविक उद्यान के गेट नंबर 2 के पास पहुंचे। वहां नारियल पानी वाले के पास रुक गए और वहां उन्होंने नारियल पानी पीने की इच्छा जाहिर की।

तेजस्वी यादव ने जब नारियल पानी पी लिया तो नारियल पानी वाले के साथ उन्होंने कुछ देर बाद की। उससे हालचाल पूछा। तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया पर यह पूरा वीडियो लाइव किया। उनके राजनैतिक सलाहकार संजय यादव भी साथ थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.