मुजफ्फरपुर; गायघाट में बाढ़ पीड़ितों ने की बाढ़ राहत राशि की मांग, नहीं मिलने पर होगा आंदोलन, आक्रोश
Repoted by Deepak
गायघाट। प्रखंड अंतर्गत शिवदाहा रामजानकी मंदिर परिसर में ग्रामीणों ने एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया। पंचायत के बाढ़ प्रभावित परिवारों को बाढ़ राहत की राशि नहीं मिलने से काफी परेशानी में है। मालूम हो कि प्रखंड अंतर्गत पिछले डेढ़ माह से लोग बाढ़ की विभीषिका से त्रस्त है। सरकारी स्तर से बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने को लेकर जीआर की राशि नही मिलने से काफी परेशानियां हो रही है। वही बाढ़ बरसात से रोजगार की भी विकट समस्या उत्पन्न हो गई है। जिससे ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति दिनों दिन दयनीय होते जा रही है। ग्रामीण रामश्रेष्ठ यादव, राजद के पंचायत अध्यक्ष लालबाबु राय, शंभु महतो, सिंतु उपाध्याय, जितेन्द्र महतो, राम प्रताप राय सहित अन्य ने बताया की अब तो किराना दुकानदार भी उधारी देने से मना कर रहा है। जिससे परिवार का भरण पोषण करने में काफी परेशानी हो रही है।पूर्व पंसस बिरेन्द्र प्रसाद यादव ने बताया कि अबतक शिवदाहा, बरूआरी, केवटसा, जमालपुर कोदई , बलौर निधि बाढ़ से घिरे हुए हैं। लेकिन बाढ़ पीड़ितों को अभी तक सरकारी सहायता राशि नहीं उपलब्ध कराई गई है। जिससे बाढ़ पीड़ितों में काफ़ी आक्रोश व्याप्त है। बाढ़ प्रभावित परिवारों का कहना है कि एक माह से बाढ़ की विभीषिका से हम लोग त्रस्त हैं। हमारे घर आंगन में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। वर्तमान समय में भी इन लोगों के घर के चारों तरफ पानी ही पानी है। बाढ़ प्रभावित परिवारों ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द बाढ़ सहायता राशि भुगतान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि समय रहते भुगतान नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।









Leave a Reply