Breaking NewsNationalReligion

गुरुवार है भगवान विष्णु का दिन, इस दिन करें भगवान विष्णु के इस 1 मंत्र का जाप, परिवार में बनी रहेगी खुशहाली ‘ॐ नमो वासुदेवाय नमः’

अगर आपके पास ‌विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करने का समय न हो तो सिर्फ 1 मंत्र बोलकर भी विष्णु सहस्त्रनाम के जाप का फल प्राप्त किया जा सकता है। ये मंत्र और इसके जाप करने की विधि इस प्रकार है…

मंत्र
नमोस्त्वनन्ताय सहस्त्र मूर्तये, सहस्त्रपादाक्षि शिरोरु बाहवे।
सहस्त्र नाम्ने पुरुषायशाश्वते, सहस्त्रकोटी युग धरिणे नम:।।

कैसे करें इस मंत्र का जाप?

– गुरुवार सुबह स्नान आदि करने के बाद विष्णुजी की पूजा करें।
– भगवान विष्णु को पीले फूल चढ़ाएं, शुद्ध घी का दीपक लगाएं।
– फल या गाय के दूध से बनी खीर का भोग लगाएं, भोग में तुलसी के पत्ते जरूर डालें।
– इसके बाद कुशा के आसन पर बैठकर इस मंत्र का जाप करें।
– मंत्र जाप के लिए तुलसी या चंदन की माला का उपयोग करें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.