BIHARBreaking NewsSTATE

समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर परिचालन शुरू / 4 ट्रेनों के रूट में किया गया बदलाव, जानिए किस ट्रैक से गुजरेगी आपकी रेल

समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर सोमवार से ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया गया है। रेलवे ने बढ़ते जलस्तर को देखते हुए कई गाड़ियों का शार्ट ओरिजिनेशन और मार्ग परिवर्तन किया है। पूर्व मध्य रेल ने थलवारा-हायाघाट के मध्य पुल संख्या 16 (किलोमीटर 22/06-08) पर बाढ़ के पानी का जलस्तर बढ़ने के कारण 31 अगस्त से इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन स्थगित कर दिया था। इस वजह से रविवार को भी परिचालन ठप रहा। आइए जानते हैं जानिए आपकी ट्रेन किस रूट से गुजरेगी।

इन ट्रेनों का शार्ट ओरिजिनेशन

  • 7 सितम्बर को जयनगर से प्रस्थान करने वाली 04649 जयनगर-अमृतसर विशेष गाड़ी समस्तीपुर से चलाई जाएगी।
  • 7 सितम्बर को जयनगर से प्रस्थान करने वाली 04651 जयनगर-अमृतसर विशेष गाड़ी मुजफ्फरपुर से चलाई जाएगी।
  • 7 सितम्बर को जयनगर से प्रस्थान करने वाली 01062 जयनगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन मुजफ्फरपुर से चलाई जाएगी।

इन ट्रेनों के बदले गए रूट

  • 6 सितम्बर को दरभंगा से प्रस्थान करने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग दरभंगा-सीतामढ़ी-सिकटा-नरकटियागंज-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
  • 6 सितम्बर को दरभंगा से प्रस्थान करने वाली 02565 दरभंगा-नई दिल्ली गाड़ी परिवर्तित मार्ग दरभंगा-सीतामढ़ी-सिकटा-नरकटियागंज-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
  • 6 सितम्बर को जयनगर से प्रस्थान करने वाली 02561 जयनगर-नई दिल्ली गाड़ी परिवर्तित मार्ग दरभंगा-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
  • 6 सितम्बर को दरभंगा से प्रस्थान करने वाली 05212 दरभंगा-अमृतसर विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग दरभंगा-सीतामढ़ी-सिकटा-नरकटियागंज-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।

3 सितम्बर को भी बदला गया था ट्रेन का रूट

3 सितम्बर को भटनी-गोरखपुर रेल खण्ड पर स्थित कुसुम्ही एवं गोरखपुर कैंट स्टेशनों के बीच रेलपथ पर तेज बारिश एवं तूफान के कारण सुबह 05.50 बजे एक पेड़ गिर गया था, जिससे गाड़ियों का आवागमन कुछ समय के लिए बाधित रहा। जिसके बाद 5 विशेष एक्सप्रेस गाड़ियों का मार्ग परिवर्तित करके उन्हें चलाया गया।

जबकि 01 पैसेंजर गाड़ी को शार्ट टर्मिनेट एवं शार्ट ओरिजिनेट कर चलाया गया। कुछ गाड़ियों को मार्ग में नियंत्रित भी किया गया।

नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पार

समस्तीपुर में बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर ने एक बार फिर खतरे के निशान को पार कर लिया है। अब यह खतरे के निशान से 1.19 सेमी ऊपर बह रही है। समस्तीपुर रेल पुल के निकट नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर 46.82 सेमी पर पहुंच चुका था। पिछले 24 घंटे के अंतराल में 0.21 सेमी जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है।

पिछले एक सप्ताह से बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। 31 अगस्त को समस्तीपुर रेल पुल के निकट बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर 45.92 सेमी था, शनिवार को यह 46.82 सेमी पहुंच गया। जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण रेल प्रशासन की ओर से दरभंगा-समस्तीपुर रेल लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.