BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर को जाम से मिलेगी निजात, सिकंदरपुर चाैक से नगर थाना समेत शहर में बनेंगे 2 फ्लाईओवर

शहर में प्रस्तावित 2 नए फ्लाईओवर के निर्माण पर काम शुरू हाे गया है। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए प्रस्तावित इन फ्लाईओवर काे पुल निर्माण निगम ने अपने मेगा प्राेजेक्ट में रखा है। इसके डीपीआर की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। सिकंदरपुर चाैक से सरैयागंज व तिलक मैदान राेड हाेते हुए टाउन थाना तक बननेवाले फ्लाईओवर काे टाउन थाने के पास माेतीझील फ्लाईओवर में मिलाया जाएगा।

दूसरा फ्लाईओवर कलमबाग चाैक से अघाेरिया बाजार हाेते हुए नीम चाैक तक बनेगा। दाेनाें फ्लाईओवर के लिए पुल निर्माण निगम के वरीय परियाेजना अभियंता अरविंद प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में अभियंताओं की टीम ने रविवार काे स्थल निरीक्षण किया। टीम ने अगले 25 साल की आबादी काे ध्यान में रख कर बनाए जा रहे इस फ्लाईओवर में आनेवाली बाधाओं का भी आकलन किया।

बता दें कि इन दाेनाें फ्लाईओवर का प्रस्ताव तत्कालीन डीएम अनुपम कुमार और माे. साेहैल ने अपने-अपने कार्यकाल में भेजा था। उन्हाेंने एनएच 28 के गाेबरसही में भी फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव दिया था। लेकिन, मधाैल बाईपास बनने के कारण तत्काल इसे राेका गया है। क्याेंकि, बड़े मालवाहक वाहन मधाैल बाईपास हाेकर गुजरेंगे। इन दाेनाें फ्लाईओवर के बनने से शहर में जाम की समस्या काफी हद तक खत्म हाे जाएगी। इसके अलावा जीराेमाइल गाेलंबर से बैरिया-मेडिकल-बखरी की ओर जानेवाली सड़क काे फाेरलेन बनाने के लिए भी स्थल निरीक्षण किया गया।

शहर में प्रत्येक दिन 80 हजार से अधिक लाेग फंसते भीषण जाम में
शहर की आबादी 4.63 लाख है। 2.5 लाख लाेग हर दिन शहर में आते-जाते हैं। शहर के उत्तरी प्रवेश प्वाइंट जीराेमाइल और दक्षिणी प्रवेश प्वाइंट अघाेरिया बाजार में दिनभर ट्रैफिक जाम रहता है। नगर निगम के एक सर्वे के अनुसार दाेनाें चाैराहाें पर हर सुबह व शाम 80 हजार से अधिक लाेग जाम में फंसते हैं। इसी तरह सरैयागंज टाॅवर चाैक के चाराें ओर जाम में एक लाख से अधिक लाेग फंसते हैं। फ्लाईओवर बनने के बाद लाेग जाम में फंसने की समस्या से निजात पाएंगे।

सूतापट्टी-इस्लामपुर में हर मकान का सौंदर्यीकरण एक डिजाइन और रंग में करने के लिए मीटिंग अाज
स्मार्ट सिटी प्राेजेक्ट के तहत सूतापट्टी और इस्लामपुर लहठी मंडी की सभी दुकान और मकानाें का साैंदर्यीकरण एक डिजाइन व रंग में करने की महत्वाकांक्षी याेजना पर काम शुरू कराने के लिए साेमवार काे आवश्यक मीटिंग की जाएगी। इन दोनों जगहों पर काम कराने के लिए सबसे बड़ी बाधा बिजली के तार, पाेल और ट्रांसफाॅर्मर बन रहे हैं।

इन्हें अंडरग्राउंड करना है। अब तक तार अंडरग्राउंड नहीं हाेने के कारण ही याेजना पर इंदाैर की एजेंसी काम शुरू नहीं कर पाई है। नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय ने बताया कि साेमवार काे बिजली के कार्यपालक अभियंता इस मीटिंग में अपना एस्टीमेट देंगे। उसके आधार पर सबसे पहले तार काे अंडरग्राउंड कराया जाएगा।

  • अभी इन दोनों ओवरब्रिज के लिए कोई आवंटन नहीं मिला है। विभाग की ओर से इसके लिए डीपीआर बनाने के पूर्व स्थल निरीक्षण कराए जाने का निर्देश आया है। इसके तहत इंजीनियरों की टीम ने अभी सभी योजनाओं के स्थलाें काे देखा है। रिपोर्ट दिए जाने के बाद आगे की कार्यवाही होगी। -अरविंद प्रसाद गुप्ता, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर, पुल निर्माण निगम।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.