BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर : बाजार समिति में एक ही बार में चो’रों ने 5 दुकानों का काटा ताला, नकद समेत 8 लाख के फल उड़ा ले गए

मुजफ्फरपुर जिले में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। अहियापुर थाने के बाजार समिति में चोरों ने एक साथ 5 दुकानों का ताला काट दिया और जमकर चोरी की। बताया जा रहा है कि चोरों ने करीब नकद समेत करीब 8 लाख के फल की चोरी कर ली है। इसके बाद ट्रक पर चोरी के फल लादकर फरार हो गए।

वहीं घटना के बाद फल कारोबारी आक्रोशित हो गए। इस दौरान कारोबारियों ने हंगामा भी किया। उन्होंने कहा कि पुलिस रात्रि गश्ती के नाम पर खानापूर्ति कर रही है। बताया जा रहा है कि चोरों ने पांच फल दुकानों का ताला काट कर 263 पेटी सेब 178 कार्टन अनार की चोरी कर ली। चोरों ने शेखपुर निवासी रत्नेश कुमार के आरके ट्रेडर्स से 238 कार्टन सेब, 95 पेटी अनार व गल्ला तोड़कर 10 हजार 700 रुपये नकद चुराई। फिर, कांटी के पहाड़पुर निवासी संतोष कुमार के दुकान से 10 पेटी सेब, आठ कार्टन अनार व 10 हजार नकदी, पहाड़पुर के ही अजय कुमार के दुकान से 45 पेटी अनार, सहबजापुर के मुन्ना कुमार की दुकान से 15 पेटी सेब और बोचहां के बसैली निवासी टुल्लू कुमार के दुकान से 30 कार्टन आनार की चोरी हुई है।

साथ ही कारोबारियों का आरोप है कि चोरों ने करीब आठ लाख रुपये की संपत्ति चोरी की है। चोरी किए गए फलों के कार्टन को 407 ट्रंक में लोड करके ले जाया गया है। मामले को लेकर कारोबारी रत्नेश कुमार ने अहियापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन सौंपा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.