BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : आ’पत्तिजनक हालत में 10 साल छोटे युवक संग पकड़ाई महिला

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के जीरोमाइल स्थित एक होटल के पीछे बने घर के कमरे से अपत्तिजनक हालत में युवक संग दो बच्चों की मां को पुलिस ने पकड़ा। दोनों अस्त-व्यस्त हालत में थे। महिला की उम्र करीब 32 वर्ष और युवक 22 का बताया गया है। महिला अहियापुर की और युवक वैशाली के भगवानपुर का रहने वाला है। पुलिस ने इन दोनों के अलावा किरायदार युवक को भी हिरासत में लिया है।

मौके पर पहुंची महिला दारोगा विनीता कुमारी ने बताया कि उक्त कमरा अहियापुर की रहने वाली एक महिला ने ले रखा है। वह किराना की दुकान होटल के बाहर चलाती है। पुलिस को शाम में सूचना मिली थी कि उसी महिला के किराए वाले कमरे में सेक्स रैकेट चल रहा है। सूचना के आधार पर दारोगा ने छापेमारी की तो कमरे से दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। इसके बाद महिला-युवक और किरायदार को हिरासत में थाना पर लाया गया। कमरे की तलाशी ली गयी। लेकिन, वहां से कोई आपत्तिजनक सामान नहीं बरामद हुआ।

भाग निकली महिला दुकानदार

पुलिस के पहुंचते ही महिला दुकानदार (जिसने कमरा ले रखा है) भाग निकली। उसके पति को पुलिस ने दबोच लिया। उससे पूछताछ की गई तो कमरा के बारे में बताया। वहां पहुंचने पर देखा कि कमरा का दरवाजा सिर्फ सटा हुआ था। कुंडी नहीं लगी थी। पुलिस ने जब इसे खोला तो दोनों आपत्तिजनक हालत में बिस्तर पर पड़े हुए मिले।

रिश्तेदार बताये जा रहे दोनों

थानेदार विजय कुमार सिंह ने बताया कि हिरासत में ली गयी महिला अहियापुर इलाके की है। वह शादीशुदा है और दो बच्चों की मां भी है। दोनों से पूछताछ की गई तो पता लगा की आपस मे रिश्तेदार हैं। इनदोनों के बीच कई माह से अवैध सम्बन्ध चल रहा था। इनके घरवालों को बुलाया गया है। उनलोगों ने भी रिश्तेदार होने की बात बताई है। फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है। थानेदार ने कहा कि सेक्स रैकेट जैसी बात सामने नहीं आयी है। कमरे से कोई आपत्तिजनक सामान भी नहीं मिला।

इसी मकान से पकड़े गए दोनों।

इसी मकान से पकड़े गए दोनों।

दुकानदार के सम्बंध में चल रही जांच

हिरासत में लिए गए दुकानदार के सम्बंध में पुलिस जांच कर रही है। आखिर दोनों को कमरा किस परिस्थिति में दिया गया था। इस बिंदु पर पूछताछ की जा रही है। पुलिस को ये आशंका है कि महिला दुकानदार ने रुपये के लालच में आकर दोनों को कमरा दिया होगा। उसके पति को फिलहाल हिरासत में रखकर महिला की तालाश में छापेमारी की जा रही है। हालांकि, अबतक की जांच में ये पता लगा कि महिला दुकानदार और दो बच्चों की माँ आपस मे पूर्व से परिचित हैं। थानेदार का कहना है कि महिला के पकड़े जाने पर सच्चाई सामने आएगी। बता दें कि एक साल पूर्व जीरोमाइल स्थित इसी होटल के समीप एक घर मे सेक्स रैकेट के अड्डे के पुलिस ने भंडाफोड़ किया था। वहां से कई युवक और युवतियां पकड़ी गई थी। ये कमरा भी एक महिला ने ले रखा था और वह सेक्स रैकेट का अड्डा चलाती थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.