मोतिहारी उत्पाद विभाग की टीम को एक बड़ी कामयाबी मिली है। इस टीम ने शनिवार की देर रात सुगौली थाना क्षेत्र स्थित सेमरा एनएच के किनारे से गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर यूपी नंबर ट्रक पर लदा भारी मात्रा में शराब बरामद किया है। जिसका ट्रक सहित बाजार में लगभग 40 लाख रूपए मूल्य आंकी गई है। बताया जाता है कि विभिन्न ब्रांड का लगभग दो सौ कार्टून शराब बरामद किया गया है। सभी शराब हरियाणा निर्मित ब्रांड का है। ट्रक पर नंबर प्लेट पर UP150T/1638 अंकित है, जो जांच में गलत नंबर पाया गया है। पकड़े गए ट्रक पर खराब वालपुट्टी लादकर उसके भीतर विदेशी शराब छिपाकर लाया गया था।

वहीं इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक अविनाश प्रकाश ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक शराब लोडेड ट्रक आने वाली है। उस सूचना के आधार पर दो टीम गठित की गई। इसमें एक टीम रविन्द्र सिंह इंस्पेक्टर व दूसरा टीम उत्पाद निरीक्षक अंकेश राज गौड़ के नेतृत्व में गठित की गई।


इसके बाद टीम को सेमरा रोड के किनारे संदिग्ध हालत में एक ट्रक मिला। जब ट्रक की तलाशी ली गई तो उसके अंदर खराब वालपुट्टी में विदेशी शराब बरामद किया गया। बताया कि उस वक्त ट्रक पर कोईव्यक्ति नहीं था। ट्रक संदिग्ध स्थिति में खड़ी थी। मामले की जांचचल रही है। ट्रक कहा खाली होनेवाली थी तथा कारोबारी कौन है। ट्रक पर लगभग दो सौ से अधिक कार्टून शराब होने की संभावना है। अभी ट्रक खाली कराया जा रहा है।




Leave a Reply