BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : शिक्षक दिवस पर निःशुल्क मेडिकल शिविर का आयोजन, 298 मरीज़ों का हुआ जांच

शिक्षक-दिवस पर डॉक्टर कफ़ील खान मिशन स्माइल फ़ाउंडेशंन, मुजफ्फरपुर हाॅस्पीटल व इंसाफ मंच द्वारा निशुल्क मेडिकल शिविर आयोजित किया गया

निशुल्क मेडिकल शिविर में 298 मरीज़ों में जाँच के बाद दवाईयां वितरण किया गया

मुजफ्फरपुर:5 सितम्बर 2021

शिक्षक-दिवस पर डॉक्टर कफ़ील खान की हिदायत पर डॉक्टर्स ऑन रोड अभियान के तहत रविवार को डॉक्टर कफ़ील खान स्माइल फ़ाउंडेशंन, मुजफ्फरपुर हॉस्पिटल व इंसाफ मंच के द्वारा ब्रम्हपुरा के मेंहदी हसन चौक स्थित मुजफ्फरपुर हॉस्पिटल में इंसाफ मंच बिहार के राज्य उपाध्यक्ष ज़फ़र आज़म के नेतृत्व में निशुल्क मेडिकल शिविर आयोजित किया गया। जिस में डॉक्टर अंजार अहमद, डाॅक्टर मीर शफीक रहीम, डाॅक्टर सूमबूल, डाॅक्टर शम्स तौरेज ने 298 मरीज़ों को देखा, जाँच
के बाद दवाईयां वितरण किया गया।

इस मौके पर इंसाफ मंच बिहार के राज्य प्रवक्ता असलम रहमानी,मोहम्मद एजाज, मुदस्सीर फूजैल, हारीस कमाल,नासिर कमाल, जोया परवीन, फहमीदा परवीन आदि मौजूद थे

इंसाफ मंच
जिला कार्यालय, मुजफ्फरपुर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.