बिहार पंचायत चुनाव में बूथों पर सुट्टा लगाना भारी पड़ेगा। सभी बूथ टोबैको फ्री जोन होंगे । मतगणना केंद्र और वोटिंग सेंटर को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने निर्देश जारी किया है। इसको लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को पत्र के जरिए निर्देश दिया है।सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को मतगणना केंद्र और मतदान केंद्रों को तम्बाकू फ्री जोन घोषित करना होगा ।
तंबाकू मुक्त घोषित करने का निर्देश

राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के सभी जिला पदाधिकारी-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी को चिट्टी लिखी है। मतदान केंद्रों एवं मतगणना केंद्रों को तंबाकू मुक्त क्षेत्र बनाना होगा। आयोग ने पत्र में लिखा गया है कि पंचायत आम निर्वाचन 2021 को देखते हुए प्रदेश के सभी बूथों और कॉउंटिंग सेंटर को तंबाकू मुक्त घोषित किया जाए। आयोग ने स्वास्थ्य विभाग के पूर्व के आदेश का जिक्र करते हुए कहा है कि 7 मई 2018 में स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव की अध्यक्षता में राज्य तंबाकू नियंत्रण समन्वय समिति की बैठक हुई थी, जिसमें सभी सरकारी कार्यालयों तथा सभी शैत्रणिक संस्थानों को तंबाकू मुक्त घोषित करने का प्रस्ताव दिया गया था।

लोगों से भी मांगे गए सुझाव
उसी का हवाला देते हुए आयोग के सचिव ने पंचायत आम निर्वाचन 2021 में सभी मतदान केंद्रों को तंबाकू मुक्त क्षेत्र घोषित करते हुए सभी मतदान केंद्रों एवं मतगणना केंद्रों के बाहर संलग्न प्रारूप के अनुसार दीवार पर लोगों को जागरूक करने के लिए तथा रोकथाम के लिए दीवारों पर लिखवाया जाए। आयोग ने इसके अलावे नंबर 9955535555 जारी की है। उक्त नम्बर जिला पदाधिकारी से सुझाव भी मांगा है। यही नही आयोग ने यह भी अनुरोध किया है कि इसे लेकर त्वरित कार्रवाई की जाए।





Leave a Reply