BIHARBreaking NewsSTATE

पटना जू की शोभा बढ़ाएगा मुजफ्फरपुर से पकड़ा गया सांप, करोड़ों में आंकी गयी है कीमत

मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना से पकड़े गए विशेष प्रजाति का सांप अब पटना जू की शोभा बढ़ाएगा। पटना से आई टीम उक्त सांप को अपने साथ ले गयी। टीम के अधिकारियों ने इसकी कीमत करोड़ो में आंकी है। बताया कि यह विशेष प्रजाति का दुर्लभ सांप है। यह आसानी से नहीं पाया जाता है। जंगलों में ही इसका बसेरा होता है। वो भी काफी कम संख्या में।

उत्तर प्रदेश में इसी सांप की तस्करी करने के आरोप में तस्करों को पकड़ा गया था। पटना की टीम ने तिरहुत वन विभाग की टीम को इसके लिए बधाई भी दिया है। कॉर्डिनेटर रजनीश कुमार ने बताया कि सदर थाना से दो दिन पूर्व इस सांप को पकड़ा गया था। इसकी सूचना पटना जू के अधिकारियों को दी गयी थी। वे लोग आकर इसे ले गए। अब वो सांप जू में रहेगा।

कई इलाकों में निकल रहे हैं सांप
बीतें दिनों लगातार हुई बारिश की वजह से जिले के कई नदियों के जलस्तर में काफी वृद्धि देखने को मिली। वंही कई प्रखण्डों में तो बाढ़ से हालात होने लगे थे। अगर बात करें शहर की तो शहर का अधिकांश हिस्सा जलमग्न है। ऐसे में कीड़ो-मकोड़ों का निकलना लाज़मी है। सदर थाना पर भी जलजमाव है। बाढ़ के पानी और नाला के रास्ते थाना पर उक्त पहाड़ी सांप पहुंच गया था। जिससे अफरातफरी मच गई थी। वह विभाग की टीम ने पहुंचकर सांप को रेस्क्यू किया था और अपने साथ ले गए थे।

मिला था गेंहुअन सांप
कॉर्डिनेटर ने बताया था कि ये सांप ज्यादातर पहाड़ी इलाको में रहते है। इस सांप को सैंडबुआ सांप कहा जाता है। देखने से लगेगा कि इस सांप को दो मुंह है। हालांकि, एक ही मुंह होता है। थाने में भी इस सांप के पकड़ने के कुछ देर बाद ही सिर्किट हाउस में भी सांप मिलने की सूचना मिली थी। इसे भी टीम ने रेस्क्यू किया था। यह गेंहुअन प्रजाति का सांप था। ये फिलहाल तिरहुत वन विभाग के पास है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.