मुजफ्फरपुर;गायघाट में आवास योजना के कार्यों की BDO ने की समीक्षा
Repoted by Deepak
गायघाट। प्रखंड कार्यालय में शनिवार को बीडीओ डां विमल कुमार ने आवास सहायकों तथा ग्रामीण आवास पर्यवेक्षकों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों की समीक्षा की। कार्य में गति लाने का निर्देश दिया। बीडीओ ने वितीय वर्ष 2016-17 से 2019-20 तक प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ प्राप्त लाभुकों को आवास कार्य पूर्ण करवाने के लिए निर्देशित किया गया। इसके अलावा आवास प्लस अंतर्गत जोड़े गए लाभुक का शत-प्रतिशत जॉब मैपिंग कर अविलम्ब रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया गया।बीडीओ ने कहा कि जनप्रतिनिधियों या लाभुकों के द्वारा किसी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत मिली तो जांच कर उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बीडीओ ने आवास सहायकों को बताया कि जिसमें सभी अधूरे आवास निर्माण कार्य को गति देकर पूरा करने का निर्देश दिया गया।



उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास निर्माण योजना में लापरवाही बरतने वाले लाभुकों को चिह्नित करें। वैसे लाभुकों का सूची प्रखंड कार्यालय को दें, ताकि उनके विरुद्ध सर्टिफिकेट केस की प्रक्रिया पूरी की जा सके। उन्होंने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में ऐसे कई लाभुक हैं जिन्हें थाना स्तर से हिदायत देने के बावजूद अब तक काम शुरू नहीं किया है। उन्होंने कहा कि सरकार जरूरतमंद गरीब को रहने के लिए घर बनाने के लिए पैसा दे रही है और लोग राशि लेकर आवास निर्माण कार्य पूरा नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य हर हाल में लाभुकों को पूरा करना ही होगा।बता दें कि लगातार हो रही वारिश के बाद आवास निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है। इसको लेकर अधिकारियों ने समीक्षा बैठक में कई दिशा निर्देश दिए हैं।




Leave a Reply