राष्ट्रीय कानू संघ अध्यक्ष विकास गुप्ता के अध्यक्षता में आज दिनांक 30 -08-2021 को बीबीगंज स्तिथ गोविंदपुरी मुहल्ले में बाबा गणिनाथ गोविंद महाराज मंदिर प्रांगण के निकट बैठक की गई। जिसमे इस बार बीबीगंज स्तिथ बाबा गणिनाथ मंदिर प्रांगण में विधिवत रूप से पूजा के साथ लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई है व शहर के सभी 49 वार्डो व 6 पंचायत में भंडारे का प्रसाद व पेयजल का स्टाल लगा कर वितरण किया जाएगा वही मंदिर प्रांगण निकट सीमित गेरुवा की ही दुकानें लगाई जाएगी।


इस बार मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नही होगा वही राष्ट्रीय कानू संघ की टीम द्वारा ही सकरा प्रखंड के बरियारपुर स्तिथ बाबा गणिनाथ मंदिर प्रांगण में दिनांक 1 सितम्बर 2021 को कलश यात्रा निकाली जाएगी वही दिनांक 04-09-2021 को बाबा गणिनाथ के जन्मोत्सव पे हमारे संगठन द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया है जो कि सुबह 7:00 AM बजे से लेकर रात्रि के 10:00 PM बजे तक चलेगा, इसमें पेयजल व्यवस्था के साथ, मेडिकल, शौचालय, अग्निशमन गाड़ी, फर्स्ट ऐड किट , इत्यादि सारी सुविधाओ का ख्याल रखने का सफल प्रयास किया जाएगा साथ ही गेरुवा की दुकानें लगाए जाएंगे।





Leave a Reply