एक सप्ताह से भागलपुरवासियों को लगातार सर्द पछुआ हवा हिला रही है। पिछले तीन दिनों से रात में नब्ज जमाने वाली ठंड पड़ रही है। नौ से 10 किमी प्रति घंटे की औसत र’फ्तार से चल रही पछुआ हवा के कारण दोपहर बाद धूप होने के बावजूद ठि’ठुरन बरकरार है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के मौसम पर्यवेक्षक विक्रम कुमार ने बताया कि मंगलवार एवं बुधवार को ठि’ठुरन बरकरार रहेगी। सुबह में कोहरा-धुंध रहेगा। दोपहर बाद धूप निकल सकती है। दो से चार जनवरी 2020 तक हल्की बारिश या फिर बूंदाबांदी पड़ने की संभावना है।बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो इस दौ’रान जहां दिन के तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की और गि’रावट हुई, वहीं रात के तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। रविवार को अधिकतम तापमान 17.0 व न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह साढ़े आठ बजे शत प्रतिशत रही आ’र्द्रता दोपहर बाद सूरज के चमकने के कारण शाम साढ़े पांच बजे तक 84 प्रतिशत पर आ गई।

दिन भर 9.2 किमी प्रति घंटे की औसत रफ्तार से पछुआ हवा बही।साल 2019 का दिसंबर बीते नौ साल में सबसे ठंडा रहा। 29 दिसंबर 2019 को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साल 2011 से अब तक कभी इतने स्तर पर न्यूनतम तापमान दिसंबर में दर्ज नहीं किया गया। इससे पहले 31 दिसंबर 2018 को न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस, 27 दिसंबर 2015 को 4.2 डिग्री सेल्सियस, 29 दिसंबर 2014 को 4.8 डिग्री सेल्सियस व 30 दिसंबर 2012 को रात का पारा 3.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। इस साल 2019 में 28 दिसंबर को न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस, 29 दिसंबर को तीन डिग्री सेल्सियस व 30 दिसंबर को 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

इन सालों में इन तारीखों में साल भर में सबसे ठंडी रही रात
साल सबसे कम तापमान तारीख
2011 2.5 डिग्री सेल्सियस 13 जनवरी
2012 3.4 डिग्री सेल्सियस 30 दिसंबर
2013 1.5 डिग्री सेल्सियस दस जनवरी
2014 4.8 डिग्री सेल्सियस 29 दिसंबर
2015 4.2 डिग्री सेल्सियस 27 दिसंबर
2016 6.0 डिग्री सेल्सियस पांच जनवरी
2017 3.9 डिग्री सेल्सियस 14 जनवरी
2018 3.2 डिग्री सेल्सियस 31 दिसंबर
2019 3.0 डिग्री सेल्सियस 29 दिसंबर
(आंकड़ा बीएयू के मौसम विभाग के अनुसार)

Leave a Reply