BIHARBreaking NewsSTATE

अब 5 पुरोहित करेंगे गंगा आरती, 538 दिन बाद पटना के गांधी घाट पर होगी मां गंगा की उपासना

538 दिन बाद पटना में फिर मां गंगा की आरती होगी। 5 पुरोहित पहले मां गंगा का आह्वान करेंगे फिर विधि विधान से आरती की जाएगी। इस दौरान गांधी घाट को सजाया जाएगा। कोरोना काल में 17 माह से बंद गंगा आरती के शुभारंभ को लेकर पटना के लोगों में काफी उत्साह है।

शनिवार और रविवार को शाम 6.30 से लेकर 7.30 बजे तक गांधी घाट पर 50% लोगों की उपस्थिति के साथ आरती होगी। शनिवार 4 सितंबर 2021 से शुरू होने वाली गंगा आरती 14 मार्च 2020 से बंद थी। पटना प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद राज्य पर्यटन विकास निगम तैयारी में जुट गया है।

आज शाम को देखने लायक होगा गांधी घाट
पटना में राज्य पर्यटन विकास निगम ने देश के अन्य गंगा घाटों की तरह गंगा आरती का शुभारंभ किया था। गंगा आरती के दौरान एक घंटे तक घाटों पर भारी भीड़ होती थी और यह छटा देखते ही बनती थी। पटना की गंगा आरती देखने के लिए लोग दूर दूर से आते थे। गांधी घाट की साफ सफाई और सजावट से पूरा माहौल ही भक्तिमय हो जाता था। कोरोना ने गंगा आरती पर भी ग्रहण लगा दिया। 14 मार्च 2020 को कोरोना के कारण गंगा आरती बंद करा दिया गया था।

इसमें बाद से लगातार 17 माह तक पूरो देश कोरोना से लड़ रहा था और बिहार में मामला बढ़ने के कारण गंगा की उपासना लंबे समय तक बंद रही। हालांकि, 23 अगस्त को नमामि गंगे की तरफ से आरती कराई गई थी लेकिन सरकार की तरफ से इसका शुभारंभ शनिवार 4 सितंबर से होगा जो आने वाले दिनों में शनिवार और रविवार दोनों दिन विधि विधान से कोरोना प्रोटोकॉल में कराया जाएगा।

कोरोना प्रोटोकॉल में होगी गंगा आरती
राज्य पर्यटन विकास निगम को जिला प्रशासन ने गंगा आरती के लिए सशर्त अनुमति दी है। इसमें कोरोना के प्रोटोकाल का पूरी तरह से पालन करना है। प्रशासन की तरफ से दी गई अनुमित में बिना मास्क के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। गेट पर ही थर्मल स्कैनर और सैनिटाइजेशन की पूरी व्यवस्था करनी होगी।

हाथ से स्पर्श होने वाले सभी लोहे और सीढ़ी के पार्ट्स को समय समय पर सैनिटाइज करना होगा। इसके साथ ही घाटों पर वालंटियर को भी तैनात किया जाना है, जो सोशल डिस्टेंस का पालन कराने के साथ ही लोगों के मास्क और सैनिटाइजेशन पर भी ध्यान देंगे। प्रशासन के प्रोटोकॉल से संबंधित नियम का पालन कराने को लेकर वालंटियरों की तैनाती की जा रही है।

मां गंगा की आरती में जाएं लेकिन सावधानी रहे
गंगा आरती में शामिल होने के लिए जाने वालों को थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। वह मास्क के साथ सैनिटाइजेशन पर ध्यान दें साथ ही आपस में सोशल डिस्टेंस का भी ध्यान दें। सोशल डिस्टेंस के साथ ही घाटों पर सुरक्षा को लेकर भी ध्यान देना होगा। कोरोना को लेकर पूरी तरह से अलर्ट होना होगा। हालांकि राज्य पर्यटन विकास निगम की तरफ से व्यवस्था की जाएगी।

गंगा का जल कम होते ही सीढ़ियों पर होगी गंगा आरती
गंगा का जल बढ़ रहा है। घाट तक पानी है। इस कारण से अभी सीढ़ियों पर गंगा आरती नहीं होगी। आरती के लिए घाट पर उपर बनाए गए 3 बैरिकेडिंग में आरती कराई जाएगी। गांधी घाट पर बनाए गए बैरिकेडिंग में बीच में मुख्य पुरोहित को रखा जाएगा। इसके दाएं और बाएं अन्य दो-दो पुरोहित होंगे।

पांच पुरोहितों के साथ उनके साथ पांच सहायक भी होंगे। राज्य पर्यटन विकास निगम की तैयारी है कि एक सप्ताह में गंगा का जल कम होने पर सीढ़ियों की बैरिकेडिंग कर गंगा की भव्य आती की जाएगी। मौजूदा समय में भी बैरिकेडिंग में गंगा आरती कराई जाएगी। पुरोहित से लेकर गंगा आरती के लिए हर तैयारी लगभग पूरी हो गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.