BIHARBreaking NewsSTATE

ब्रेकिंग : 24 घंटे में मुजफ्फरपुर सहित 10 जिलों में भारी बारिश का अ’लर्ट

पटना में लगातार 2 घंटे तक हुई बारिश से उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। थोड़ी ही देर में पटना में लगभग 28 MM बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग ने पटना सहित 19 जिलों में 24 -48 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश को लेकर अलर्ट किया है। उत्तर बिहार के पूर्णिया सहित लगभग 19 जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। लेकिन, पश्विमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल अररिया और किशनगंज में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। गुरुवार को पटना के साथ मुरलीगंज में 5 CM, डेंगरा घाट में 4 CM, भागलपुर, किशनगंज और गलगलिया में 3 CM बारिश रिकॉर्ड की गई है।

बारिश का बन रहा सिस्टम

मौसम विभाग के मुताबिक 24 घंटे में उत्तर पूर्व बिहार के कुछ स्थानों और शेष बिहार के एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून ट्रफ रेखा नलिया, उदयपुर, गोंदिया, गोपालपुर होते हुए पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी की तरफ बढ़ रही है। इसके प्रभाव से अगले 24-48 घंटे में उत्तर बिहार के पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार के अधिकांश स्थानों पर और दक्षिण बिहार के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में अनके स्थानों पर गरज व आकाशीय बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी दी गई है।

10 जिलों को लेकर है विशेष अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर बिहार के 10 जिलाें को लेकर विशेष चेतावनी जारी की है। इन जिलों में गरल के साथ आकशीय बिजली गिरने के साथ भारी बारिश की चेतावनी है। इन जिलों में रहने वाले लोगों से 24-48 घंटे तक पूरी तरह से अलर्ट रहने को कहा गया है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर बिहार के पश्विमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल अररिया और किशनगंज में भारी बारिश को लेकर विशेष चेतावनी है। इस दौरान जनहानि नहीं हो इसके लिए लोगों को अलर्ट रहना होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.