मुजफ्फरपुर जिले के कटरा फीडर से पानी घटते ही फिर से कटरा व गायघाट के पंचायत रौशन हो गए। बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मियों के द्वारा इलाके के दो दिन बाद से बिजली बहाल कर दी गई है। बताया जा रहा है कि लगातार बारिश की वजह से बागमती नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई थी। इससे औराई, कटरा और गायघाट के कई पंचायत प्रभावित हो गए थे।
2 दिनों के भीतर बिजली की बहाली
कटरा फीडर के परिसर में पानी घुस गया था। जिससे कटरा और गायघाट के करीब 21 पंचायतो में बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। वही मंगलवार को बागमति नदी के जलस्तर में कमी होते ही फीडर से पानी निकल गया। जिसके बाद बिजली विभाग के कर्मियों और अधिकारियों के द्वारा दो दिनों में ही बिजली बहाल कर दी गई।


बिजली आने के बाद स्थानीय लोगो को चेहरे पर थोड़ी राहत दिखी। पिछले महीने आई बाढ़ में तकरीबन एक सप्ताह तक बिजली ठप ही गई थी। लेकिन इस बार दो दिनों में बिजली बहाल कर दी गई।

सड़कों पर अभी भी पानी
इधर, ग्रामीण मंतोष प्रसाद सिंह ने कहा कि बिजली आने से कई तरह की समस्या दूर हो गई, खासकर गर्मी से निजात मिली। वही, जलजमाव की वजह से रात के अंधेरे में कंही आने जाने में सांप, कीड़ो-मकोड़ों का डर लगा रहता था।
वंहीं, साइबर कैफे चलाने वाला मोनू सिंह ने कहा कि बिजली दो दिनों में आ गई। जिस वजह से काम ठप नहीं हुआ। अगर बिजली समय पर नहीं आती तो दुकान भी बंद करना पड़ता। बागमती नदी के जलस्तर में कमी होने के बाद अब भी गायघाट के कई ऐसे पंचायत है जो पानी से घिरा हुआ है। कुछ इलाकों में सड़कों पर पानी चढ़ा हुआ है




Leave a Reply