केंद्रीय इस्पात मंत्री RCP सिंह आज आभार यात्रा के दौरान मुजफ्फरपुर पहुंचे। फकुली में उनका कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं से मुलाकात और कुशलक्षेम पूछने के बाद वहां से तुर्की पहुंचे। स्वागत समारोह के दौरान कोरोना गाइडलाइन फेल दिखा। लोगों के चेहरे पर कहीं भी मास्क नजर नहीं आया। सोशल डिस्टेंसिंग भी कहीं नहीं दिखा। सड़क किनारे भी बड़ी संख्या में लोग भीड़ लगाए नजर आए।


सड़क किनारे लोगों की लाइन।

जदयू सेवा दल के जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में कार्यकताओं ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आपलोगों की एकजुटता ही पार्टी की ताकत है। इसे बरकरार रखें। मिलजुलकर पार्टी और संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करें।
जदयू सेवा दल के उत्तर बिहार के प्रदेश अध्यक्ष सरबजीत कुमार उर्फ पप्पू कुशवाहा ने कहा कि केंद्र में मंत्री बनने के बाद वे पहली बार मुज़फ़्फ़रपुर आएं हैं। ये आभार यात्रा जनता के लिए एक संदेश है। अक्सर कहते हुए सुना जाता है कि मंत्री बनने के बाद जनता की कौन सुनता है। अब ये प्रथा समाप्त होगी। मंत्री का डायरेक्ट जनता से संवाद होगा। उनकी बातों को सुनेंगे और समस्या का त्वरित समाधान किया जाएगा।

सैकड़ों की संख्या में जुटे कार्यकर्ता
सुबह आठ बजे से ही फकुली चौक पर सैकड़ो कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। अपने चर्चित नेता की झलक पाने को लोग बेताब रहे। भीड़ अधिक होने से हाजीपुर-लालगंज रोड में जाम की समस्या भी उतपन्न हो गयी। पुलिस जाम छुड़ाने को कड़ी मशक्कत करती रही।
जिले में विभिन्न जगहों पर स्वागत समारोह
आभार यात्रा के दौरान इस्पात मंत्री का जिले में रोड शो के साथ विभिन्न जगहों पर स्वागत किया जाएगा। फकुली, तुर्की के बाद, सकरी, रामदयालु, कच्ची पक्की, मनियारी टॉल प्लाजा, मनियारी चौक, मारकन, सकरा, मुरौल, मैठी टोल प्लाजा,बोचहां, झपहां ओवरब्रिज, मीनापुर,कांटी, भगवानपुर चौक होते हुए पटना वापस जाएंगे।
उपेंद्र कुशवाहा ने भी फकुली से की थी शुरुआत
जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भी फकुली से ही मुज़फ़्फ़रपुर में यात्रा की शुरुआत की थी। इसके बाद वे भी अलग-अलग प्रखंडों में घूमे थे और जनता के बीच गए थे। RCP सिंह के यात्रा की शुरुआत भी फकुली से ही हुई है।




Leave a Reply