Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

सायरा बानो की सेहत बि’गड़ी, हिंदुजा अस्पताल के ICU में कराया गया भर्ती

बॉलीवुड (Bollywood) के दिग्गज स्टार दिलीप कुमार (Dilip Kumar) के साथ आखिरी दम तक उनके साथ रहने वाली उनके बेगम और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सायरा बानो (Saira Banu) की सेहत बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दिलीप साहब के इंतकाल के करीब दो महीने के बाद सायरा बानो की तबीयत अचानक खराब हो गई. पिछले 3 दिनों से वे हिंदुजा अस्पताल के ICU में भर्ती हैं.

जानकारी के मुताबिक, 3 दिन पहले ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद सायरा बानो (Saira Banu) की तबीयत अचानक से बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि अभी एक्ट्रेस की तबीयत स्टेबल बताई जा रही है, लेकिन उनका बीपी नॉर्मल नहीं हो रहा. ऑक्सीजन लेवल लो ही रहता है, जिसकी वजह से सांस लेने में दिक्कत हो रही है. डाक्टर्स सभी जरूरी टेस्ट कर रहे हैं. जिसके बाद ये पता लगाया जा सकेगा कि किस वजह से उन्हें परेशानी हो रही है.

76 साल की सायरा बानो पिछले 54 सालों से दिलीप कुमार के साथ पल-पल साये की तरह साथ रहीं, लेकिन उनके इंतकाल के बाद से वह काफी अकेली हो गई हैं. दो महीने पहले 7 जुलाई को दिलीप कुमार की मौत ने उनके लाखों चाहने वालों को गम में डुबो दिया था. सूत्रों के मुताबिक, दिलीप साहब के इंतकाल के बाद से सायरा बानो काफी गुमसुम सी रहती हैं. उन्हें लगातार दिलीप साहब की याद सताती है और वो परिवार से सदस्यों से उनके बारे में ही बातें करती रहती हैं.

आपको बता दें कि पिछले कई सालों से लोग बार-बार दिलीप कुमार को अस्पताल में भर्ती होते हुए और फिर ठीक होकर बाहर निकलते देखा करते थे.  हर वक्त सबके सामने एक तस्वीर आती थी. इस खबर के सामने आने के बाद सायरा के फैंस अब उनके जल्द ठीक होने के लिए दुआ कर रहे हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.