नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पटना पहुंचते ही JDU द्वारा नीतीश कुमार को PM मटेरियल घोषित करने पर कहा कि यह तो भाजपा वाले तय करें कि 40 सीट वाले को PM मटेरियल योग्यता वाला मानेंगे कि नहीं मानेंगे। वो तो थके हुए मुख्यमंत्री हैं बिहार के। बिहार की दुदर्शा कर दी है उन्होंने। दूसरे और तीसरे नंबर की पार्टी यह डिसाइड करें।
PM और सरकार को तय करना है, हमने अपनी बात रख दी है
जाति जनगणनना पर तेजस्वी यादव ने कहा कि सारी चीजें विस्तार से प्रधानमंत्री को बता दी गई हैं कि जाति जनगणना कराने से क्या-क्या फायदे होंगे। हमलोगों ने अपना काम कर दिया है। बातों को गंभीरता से सुना है प्रधानमंत्री ने। अब प्रधानमंत्री और सरकार को तय करना है।


जल्द से जल्द लालू जी पटना आएंगे
मंगलवार रात 8 बजे पटना पहुंचे तेजस्वी ने लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य पर कहा कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। जनमाष्टमी के त्योहार में भी वे शामिल हुए थे। लालू प्रसाद पटना कब आ रहे हैं इस सवाल के जवाब में कहा कि जल्द से जल्द लालू जी पटना आएंगे।

शरद कुमार को बधाई दी
पैरालिंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले मुजफ्फरपुर के शरद कुमार को तेजस्वी यादव ने बधाई दी। साथ ही, कहा कि बिहार में सरकार खेल को लेकर जरा भी गंभीर नहीं है। खेल चौपट हो गया है। बर्बाद हो गया है। हम भी चाहते हैं कि बिहार के खिलाड़ी ओलिंपिक में जाएं और वहां गोल्ड मेडल जीतें। लेकिन सरकार के पास कोई दूर दृष्टि नहीं है।




Leave a Reply