Breaking NewsMUZAFFARPUR

मुजफ्फरपुर में वैक्सीन को लेकर झ’ड़प, गोलीबारी में किसान घा’यल, जानें मामला..

मुजफ्फरपुर में कोरोना वैक्सीन लगवाने को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई। इस पर एक पक्ष ने गोली चला दी, जिसमें एक किसान घा’यल हो गया। उसका इलाज SKMCH में चल रहा है। घट’ना कर्थया थाना क्षेत्र के सिरिसया मीडिल स्कूल की है। घायल का नाम कालिका महतो है। मीडिल स्कूल में कोरोना टीकाकरण का कैम्प लगा था। इसमें पांच गांवों के लोग वैक्सीन लेने गए थे।

सिरिसिया श्रीरामपुर निवासी कालिक ने बताया- “वैक्सीनेशन सेंटर पर अराजकता की स्थिति थी। एक गांव के लोग जबरन वैक्सीन ले रहे थे। बाकी लोग लंबी कतार में खड़े थे। इसका मैंने विरोध किया। मैंने सबसे कहा कि एक ही गांव के लोगों का वैक्सीनशन क्यों किया जा रहा है? इस बात का लोगों ने समर्थन किया। इस पर गुस्से अभिषेक घर गया और पिस्टल लेकर आ गया। उसके साथ और भी लोग थे। सबने लाइन से बाहर खींचकर पहले पिटाई की और अभिषेक ने फायरिंग की। इसमें एक गोली मेरे सिर के करीब से निकल गई।’

घायल के भतीजे धनंजय ने बताया- ” दो राउंड फायरिंग हुई थी। इससे भगदड़ मच गई। वैक्सीनशन का कार्य भी ठप हो गया। चाचा किसान हैं और गोली चलाने वाले दबंग छवि के लोग हैं। इसलिए उनके डर से कोई कुछ नहीं बोलता है।’

इस संबंध में कथैया थानेदार संतोष कुमार ने बताया- “पुलिस के पहुंचते ही गोलीबारी करने वाला आरोपित फरार हो गया। लोग गोली चलने की बात कह रहे हैं। घायल के सिर पर शार्प कटिंग का निशान है। वहां से कोई खोखा नहीं मिला है। पूछताछ की जा रही है।’

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.