लखनऊ से बराैनी जा रही 05204 एक्सप्रेस ट्रेन से मुजफ्फरपुर पहुंचे एक व्यक्ति के पास से जीआरपी ने जंक्शन पर सोमवार को करीब 15 लाख रुपए की चांदी की ज्वेलरी जब्त की है। उसकी पहचान महाराष्ट्र के पालघर जिले के पूनम नगर विरार पश्चिम निवासी राजेश हीराजी के रूप में हुई है।

जीआरपी ने उसके पास से चार ट्रॉली बैग से 23 किलो चांदी की पायल बरामद की। रेल थानाध्यक्ष दिनेश साहू ने बताया, लखनऊ-बरौनी ट्रेन में छापेमारी की गई। इसी दौरान जीआरपी को एक व्यक्ति के पास चार ट्रॉली बैग मिले। पूछताछ की गई तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

बैग को जब्त कर थाने में खोला तो सभी में पायल थी। कागजात मांगे गए, लेकिन उनके द्वारा कोई कागजात नहीं दिए गए। इसके बाद संयुक्त आयुक्त राज्यकर वाणिज्यकर विभाग के पदाधिकारियों को सूचना दी गई है।





Comment here