BIHARBreaking NewsSTATE

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान पहुंचे सीएम नीतीश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान प्रखंड में पहुंचे। यहां के पक्षी विहार स्थित हेलीपैड पर उतरे. वहां से मोटरबोट से बाढ़ प्रभावित परिवारों का हालचाल लेने बाढ़ के पानी से घिरे अदलपुर एवं सहोरवा गांव के लिए निकले हैं. उनके साथ जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह,जल संसाधन विभाग के सचिव संजीव हंस, परिवहन विभाग के सचिव संजय अग्रवाल, आयुक्त दरभंगा प्रमंडल मनीष कुमार, पुलिस महानिरीक्षक अजिताभ कुमार, जिलाधिकारी डा. त्यागराजन एसएम, वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद है. सीएम पीड़ितों से बातचीत की.

मुख्यमंत्री की प्रस्तावित यात्रा को लेकर प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह सक्रिय है. जिलाधिकारी डा. त्यागराजन एसएम व वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम के अलावा सभी वरीय प्रशासनिक अधिकारी कुशेश्वरस्थान पहुंचे चुके हैं. हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं . सीएम की सुरक्षा में कोई कमी नहीं रहे. इसके लिए कार्यक्रम स्थल से सटे नदी व तालाबों पर भी पुलिस की कड़ी नजर है.

बता दें कि बिहार में अभी भी कई नदियां उफान पर हैं और कई हिस्से में बाढ़ से लोग परेशान हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार बाढ़ ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण के साथ सड़क मार्ग से भी निरीक्षण करते रहे हैं. मधुबनी, सहरसा, सुपौल, चंपारण, दरभंगा, समस्तीपुर सहित कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति से लोग परेशान हैं. कोसी, कमला बलान, बूढ़ी गंडक, गंडक, गंगा सहित बड़ी नदियों और उनकी सहायक नदियों में काफी उफान है और उसके कारण लाखों लोग बाढ़ से अभी भी प्रभावित हैं. इस साल जून से ही उत्तर बिहार में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. पिछले दिनों नदियों का जलस्तर घटने लगा था, लेकिन नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में हुई भारी बारिश के बाद एक बार फिर से नदियां उफान पर हैं और लोगों की मुश्किलें फिर से बढ़ गईं हैं.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.