BIHARBreaking News

मुजफ्फरपुर के यात्रियों को हुई परेशानी, गोरखपुर में बिजली तार में खराबी आने से आधा दर्जन ट्रेनों का परिचालन बाधित

गोरखपुर में बिजली तार में तकनीकी समस्या आने के बाद मुजफ्फरपुर आने वाली आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें सोमवार को करीब दो से ढाई घंटे लेट पहुंचीं। इसके कारण यात्रियों को परेशानी हुई। वहीं, गोरखपुर से हटिया जाने वाली मौर्य एक्सप्रेस जंक्शन पर पांच घंटे लेट पहुंची।

इसे लेकर कई यात्रियों ने नाराजगी जताई। इसके अलावा गोरखपुर कोलकाता पूर्वांचल एक्सप्रेस 2.20 घंटे, बनारस-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 2.30 घंटे, वलसाड एक्सप्रेस 45 मिनट समेत अन्य ट्रेनें लेट रहीं। रेलवे के अधिकारियों ने बताया, गोरखपुर में तकनीकी समस्या होने के कारण परिचालन प्रभावित हुआ है। इस कारण यात्रियाें काे थोड़ी परेशानी उठानी पड़ी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.